आखिर कौन?’ नाटक की प्रस्तुति के साथ 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

( 429 बार पढ़ी गयी)
Published on : 05 Aug, 26 18:08

उदयपुर। पैलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

आखिर कौन?’ नाटक की प्रस्तुति के साथ 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन

उदयपुर। पैलदूज आर्ट सोसायटी एवं मौलिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ क्रिएटिव एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का समापन सूचना केंद्र (जनसंपर्क कार्यालय) सभागार में प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘आखिर कौन’ के मंचन के साथ हुआ।

कार्यशाला के समापन अवसर पर प्रतिभागियों ने अपने प्रशिक्षण के दौरान अर्जित अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।वर्कशॉप फैसिलिटेटर शुभम् आमेटा एवं जतिन भारवानी ने बताया कि कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को रंगमंच एवं कैमरा अभिनय के विभिन्न मूलभूत आयामों का प्रशिक्षण दिया गया।

इसमें रंगमंच एवं कैमरा अभिनय का परिचय, स्वर एवं वाक् शक्ति, शारीरिक अभिव्यक्ति, पाठ की समझ, भारतीय एवं पाश्चात्य अभिनय सिद्धांत, दृश्य निर्माण तथा कैमरे के समक्ष अभिनय जैसे विषयों पर विस्तार से अभ्यास कराया गया।

कार्यशाला के अंतिम चरण में प्रतिभागियों ने डिवाइस थिएटर विधि द्वारा आखिर कौन?

नामक नाटक तैयार किया, जिसकी सफल प्रस्तुति सूचना केंद्र सभागार में दी गई।नाटक में प्रियांशु सिंह राव, रूपाली मोटवानी, यश कुमावत, नवीन चैबीसा, प्रद्युम्न चैहान, अक्षी पोरवाल, दक्ष शाह, शुभम शर्मा, सागर मोटवानी एवं दिव्यांश आमेटा ने अपनी सशक्त अभिनय प्रस्तुति दी।कार्यशाला का दस्तावेजीकरण जयेश सिंधी ने किया है।

नाटक की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का कार्य मानस जैन एवं जुजार नाथद्वारा ने किया, जबकि मंच के पीछे की समस्त व्यवस्थाओं का सफल संचालन निष्ठा धाकड़ ने संभाला।समापन अवसर पर आयोजकों ने सूचना केंद्र में इस प्रकार की सांस्कृतिक एवं कलात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए उपनिदेशक (जनसंपर्क) गौरिकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवा कलाकारों को सीखने, सृजन करने और अपनी प्रतिभा को मंच पर प्रस्तुत करने का सशक्त अवसर प्रदान करते हैं।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.