केशुलाल जी म. सा. की जयंती पर रविवार को होगी गुणानुवाद सभा

( 266 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 26 00:08

केशुलाल जी म. सा. की  जयंती पर रविवार को होगी गुणानुवाद सभा

उदयपुर। तप सम्राट केशुलाल जी म. सा. की 113 वीं जन्म जयंती केशवधाम, महावीर भवन, भूपालपुरा पर 9 अगस्त रविवार को धूम धाम से मनाई जाएगी।

केशवधाम सेवा संस्थान अध्यक्ष महेश बम्ब ने बताया की कार्यक्रम में श्रमण संघ प्रवर्तक परम पूज्य डॉ. राजेंद्र मुनि जी म., बंधू बेलड़ी चैतन्य मुनि जी म. एवं कैवल्य मुनि जी म., उपप्रवर्तनीय मंजुल ज्योति जी म.सा. आदि ठाणा - 5 एवं सुभद्र मुनि की सुशिष्या शीतल जी एवं श्रुति जी म. सा. के मंगल दर्शन, एवं आशीर्वचन का लाभ प्राप्त होगा।

स्थानकवासी संघ अध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी ने बताया की कार्यक्रम के पश्चात गौतम प्रसादी का आयोजन रखा गया है।मीडिया प्रभारी सम्पत बापना ने बताया की इस अवसर पर आशाधाम, मल्लातलाई पर गौतम प्रसादी भी करवाई जाएगी।

गौतम परसादी के लाभार्थी राजेंद्र सामर है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ बी. एस. बम्ब एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रेवंत सिंघवी, आर. के. जैन एवं कांतिलाल जैन रहेंगे।

संस्थान निदेशक सुनील बापना ने बताया की तप सम्राट केशुलाल जी म.सा. ऐसे संत थे जिन्होंने भगवान महावीर के पदचिन्हों पर चल कर अपने जीवनकाल में अनेक दीर्घ तपस्याएं की एवं श्रावको को तप ध्यान दान अहिंसा आदि के लिए प्रेरित किया।

वो एक चमत्कारी संत थे उनके दर्शन एवं मांगलिक मात्र से ही अपार शांति का अनुभव होता था एवं उनके समाधि स्थल के दर्शन मात्र से ही सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.