झलक एग्जीबिशन ने जीता उदयपुरवासियों का दिल, दो दिनों तक रही शॉपिंग की शानदार रौनक

( 309 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 26 03:08

झलक एग्जीबिशन ने जीता उदयपुरवासियों का दिल, दो दिनों तक रही शॉपिंग की शानदार रौनक

40 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स, लेटेस्ट फैशन कलेक्शन और बेहतरीन ऑफर्स ने खरीदारों को किया आकर्षितउदयपुर।

अशोका ग्रीन, शोभागपुरा में आयोजित दो दिवसीय झलक एग्जीबिशन का सफल समापन उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ।दो दिनों तक चली इस फैशन एवं लाइफस्टाइल प्रदर्शनी में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

देशभर से आए 40 से अधिक प्रीमियम ब्रांड्स की एक्सक्लूसिव कलेक्शन, लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स और आकर्षक शॉपिंग विकल्पों ने खरीदारों को खूब लुभाया।

सुबह से शाम तक प्रदर्शनी में लगातार रौनक बनी रही और लगभग हर स्टॉल पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।प्रदर्शनी का शुभारंभ बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन मुकेश माधवानी, शी सर्कल इंडिया की संस्थापक तारिका भानुप्रताप सिंह, दीवा मिसेज इंडिया, मॉडल, अभिनेत्री एवं समाजसेवी डॉ. ईशा जेठानी, बीसीआई युवा प्रेसीडेंट मीनाक्षी पालीवाल, म्यूजिक डायरेक्टर ऐकार्थ पुरोहित तथा कैट नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी जनरल एवं मेंबरशिप एंड नेटवर्किंग कन्वीनर, कैट नेशनल वीमेन विंग विजयलक्ष्मी गलूंडिया द्वारा किया गया था ।

इस अवसर पर झलक के ओनर सुरेश गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया ।आयोजक निहार गुप्ता ने बताया कि इस बार झलक एग्जीबिशन को उम्मीद से कहीं अधिक शानदार प्रतिसाद मिला।

उदयपुर के लोगों ने केवल खरीदारी ही नहीं की, बल्कि देशभर के डिजाइनर्स और प्रीमियम ब्रांड्स की नई कलेक्शन को भी खूब सराहा।

उन्होंने कहा कि ग्राहकों का उत्साह और प्रदर्शकों का सकारात्मक फीडबैक इस आयोजन की सबसे बड़ी सफलता रहा।अशोका ग्रीन के मुकेश माधवानी ने कहा कि अशोका ग्रीन का उद्देश्य उदयपुर में ऐसे आयोजनों को बढ़ावा देना है, जो शहरवासियों को राष्ट्रीय स्तर का शॉपिंग अनुभव उपलब्ध कराएं।

झलक एग्जीबिशन ने यह साबित किया है कि उदयपुर में प्रीमियम फैशन और लाइफस्टाइल आयोजनों के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।प्रदर्शनी में डिजाइनर परिधान, ज्वेलरी, फुटवियर, हैंडबैग, होम डेकोर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की शानदार रेंज उपलब्ध रही।

आगामी त्योहारों और वेडिंग सीजन को देखते हुए खरीदारों ने अपनी पसंद के उत्पादों की जमकर खरीदारी की।समापन अवसर पर निहार गुप्ता ने सभी प्रदर्शकों, अतिथियों, सहयोगियों और उदयपुरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झलक एग्जीबिशन को मिले अपार प्रेम और समर्थन के बाद भविष्य में इससे भी बड़े स्तर पर ऐसे आयोजन किए जाएंगे, ताकि शहरवासियों को हर बार एक नया, ट्रेंडी और प्रीमियम शॉपिंग अनुभव मिल सके।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.