उदयपुर। साईं तिरुपति यूनिवर्सिटी के नव संचालित चित्रकूट नगर स्थित पेसिफिक कॉलेज कैम्पस में गुरुवार को नवीन शैक्षणिक सत्र का आरंभ उल्लास, उमंग और नई संभावनाओं के वातावरण में हुआ।
पहले ही दिन कैम्पस विद्यार्थियों की उत्सुकता, नए परिचयों और भविष्य के सपनों से जीवंत नजर आया।इसमें सभी विद्यार्थियों ने कैम्पस का भ्रमण किया।
वहीं, आधुनिक शैक्षणिक परिवेश, अध्ययन सुविधाओं और विभिन्न विभागों की जानकारी लेते हुए विद्यार्थियों ने अपने नए शिक्षण-सफर को करीब से महसूस किया।
अनेक विद्यार्थी पहली बार कॉलेज जीवन की नई दहलीज पर पहुंचे थे, इसलिए उनके चेहरों पर उत्साह के साथ हल्की जिज्ञासा भी दिखाई दी।फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें केवल पाठ्यक्रमों तक सीमित न रहने, बल्कि अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया।
संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने करियर, विषय चयन, रचनात्मक गतिविधियों, व्यक्तित्व विकास और कॉलेज की दिनचर्या से जुड़े प्रश्नों को खुलकर रखा।
फैकल्टी ने सहजता से उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया और भरोसा दिलाया कि कैम्पस में शिक्षा के साथ कौशल, संस्कार और आत्मविश्वास को भी समान महत्व दिया जाएगा।कॉलेज प्रिंसिपल डॉ रिमझिम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विविध रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
परिचयात्मक सत्रों, समूह गतिविधियों और संवादात्मक आयोजनों ने नए साथियों के बीच सहजता व मित्रता का वातावरण बनाया। इससे पहले दिन की औपचारिकता जल्दी ही आत्मीय अनुभव में बदल गई।उन्होंने बताया कि दिन का विशेष आकर्षण सरप्राइज़ गिफ्ट्स रहे।
गतिविधियों में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को उपहार प्रदान किए गए, जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई।
कैम्पस के पहले दिन ने यह संदेश भी दिया कि यहां शिक्षा केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं होगी, बल्कि सीखने, संवाद करने और अपनी अलग पहचान बनाने के अनेक अवसर विद्यार्थियों को मिलेंगे।फाइनल काउंसलिंग और एडमिशन के लिए अंतिम अवसर :डॉ गुप्ता ने बताया कि कॉलेज में विभिन्न स्ट्रीम के लास्ट काउंसलिंग जारी है और लिमिटेड सीट्स में प्रवेश के लिए अंतिम अवसर है।