राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की डबोक एयरपोर्ट पर अगवानी, बांसवाड़ा के लिए हुए रवाना

( 512 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 26 18:08

उदयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े गुरुवार सांय डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट आगमन पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा

राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े की डबोक एयरपोर्ट पर अगवानी, बांसवाड़ा के लिए हुए रवाना

उदयपुर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े गुरुवार सांय डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुँचे।

एयरपोर्ट आगमन पर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन तथा पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र के प्रतिनिधि पवन अमरावत ने माननीय राज्यपाल की अगवानी की।

इस अवसर पर पुलिस के जवानों ने माननीय राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। तत्पश्चात माननीय राज्यपाल श्री बागड़े निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सड़क मार्ग से बांसवाड़ा के लिए प्रस्थान कर गए।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.