कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता यशवीर सिंह को रेलवे जीएम ने किया सम्मानित

( 449 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 26 18:08

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) के पद पर कार्यरत श्री यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेता यशवीर सिंह को रेलवे जीएम ने किया सम्मानित

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के जयपुर स्टेशन पर वाणिज्य सह टिकट क्लर्क (सीसीटीसी) के पद पर कार्यरत श्री यशवीर सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) प्रतियोगिता में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री पंकज शर्मा ने श्री यशवीर सिंह को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता के लिए सम्मानित किया।

श्री शर्मा ने यशवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि रेलवे को अपने ऐसे प्रतिभावान कर्मचारियों पर गर्व है, जो अपनी खेल प्रतिभा से वैश्विक पटल पर देश का तिरंगा लहरा रहे हैं।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के अध्यक्ष एवं प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री राजीव सिंह एवं संघ के सचिव श्री अनुज तायल,मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.