उदयपुर, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के संगठन विस्तार अभियान के तहत केंद्रीय एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशानुसार पार्टी ने शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष रमेश मईडा द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, शाहरुख शेख को उदयपुर संभाग में संगठन को मजबूत करने, पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
पार्टी ने नियुक्ति के साथ विश्वास व्यक्त किया है कि शाहरुख शेख संगठन के संविधान, अनुशासन एवं नियमावली का पूर्ण पालन करते हुए जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शाहरुख शेख को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यशैली से उदयपुर संभाग में भारत आदिवासी पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा।