नगर परिषद शिविर में 04 लाभार्थियों को मिले पटटे, खिले उठे चेहरे, जताया सरकार का आभार

( 233 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Aug, 26 16:08

जैसलमेर, 07 अगस्त। नगर परिषद जैसलमेर में चल रहे फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 नगरवासियों के लिए लाभदायी साबित हो रहे है। पटटों के मामले में

नगर परिषद शिविर में 04 लाभार्थियों को मिले पटटे, खिले उठे चेहरे, जताया सरकार का आभार

जैसलमेर । नगर परिषद जैसलमेर में चल रहे फॉलोअप शहरी सेवा शिविर-2026 नगरवासियों के लिए लाभदायी साबित हो रहे है।

पटटों के मामले में तो लाभार्थियों को बहुत बडी राहत मिल रही है।

नगर परिषद जैसलमेर में शुक्रवार को आयोजित फॉलोअप शिविर अशोक कुमार, सवाई लाल, श्रीमती लीला देवी तथा समसुदीन के लिए तो जीवन में नया उजियारा लेकर आया एवं वर्षों से आशियाने के पटटे की आस लिए बैठे इन सभी की मनोकामना कैम्प के बदौलत पूरी हो गई।

जो काम वर्षों तक नहीं हुआ वह राज्य सरकार द्वारा संचालित फॉलोअप शिविर में एक ही दिवस में हो गया।

शिविर में सहायक अंिभयंता हंसराज ने अशोक कुमार पुत्र मोहन लाल, सवाई लाल पुत्र भेरू लाल सूली डूगर, श्रीमती लीला देवी पत्नी घनश्याम तथा समसू दीन पुत्र मोहम्मद अली छीेपा पाडा को 69 क के तहत पटटे प्रदान किये तो उनके चेहरों पर मुस्कान छा गई एवं इन सभी ने अंर्तमन से संवदेनशील मुख्यमंत्री जी तथा नगरीय निकाय प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आज फॉलोअप कैम्प की बदौलत उन्हें आवास के पटटे मिले है।

उन्होनें कहा कि पटटे मिलने से अब वे बैंक से ऋण लेकर मकान के सौन्दर्यकरण का कार्य भी आसानी से कर सकेगे वही पटटे के आभाव में जो चिंता हमेशा परिवार को सताती थी वह भी आज हमेशा-हमेशा के लिए खत्म हो गई।

इस प्रकार इन 04 परिवारों के लिए फॉलोअप कैम्प जीवन में नया उजियारा लाया एवं उनके लिए वरदान सिद्व हुआ।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.