हर्षोल्लास से मनाया टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया उदयपुर ने अपना नौवाँ स्थापना दिवस

( 226 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Aug, 26 16:08

उदयपुर | टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया उदयपुर इकाई ने अपना नौवाँ स्थापना दिवस एवं सावन उत्सव एक निजी रिसोर्ट में गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया

हर्षोल्लास से मनाया टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया उदयपुर ने अपना नौवाँ स्थापना दिवस

उदयपुर | टाइम बैंक ऑफ़ इंडिया उदयपुर इकाई ने अपना नौवाँ स्थापना दिवस एवं सावन उत्सव एक निजी रिसोर्ट में गुरुवार को बड़े धूमधाम से मनाया ।

रेणु माथुर की गणपति वंदना एवं रजनी कछारा का ईश वंदना के पश्चात एम के माथुर ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि 2019 में स्थापित हमारी संस्थान इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में पंजीकृत होनी वाली एकमात्र संस्थान है।

वर्तमान में 480 सदस्यों ने अपने प्रोफाइल वेबसाइट पर अपलोड कर दी है जिनकी जांच के बाद 355 को स्वीकृत कर दिया गया है । अन्य से वांछित दस्तावेज प्रस्तुत करने के संदेश दे दिए हैं।

के के शर्मा ने सदस्यों को हेल्प रिक्वेस्ट भेजने व उस पर त्वरित कार्यवाही होने की प्रकिया से सभी को अवगत कराया।

ए के गुप्ता ने संस्थान का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सदन से स्वीकृत कराया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि चैप्टर के वरिष्ठतम सदस्य दुर्गा शंकर नागदा का पगड़ी एवं उपरना पहनाकर सम्मान किया गया, साथ ही गत माह बने 23 नए सदस्यों, शहर के पांचों उपसमूह के एडमिन, तथा टाइम बैंक के उद्देश्यों की पूर्ति कर मरीजों को समय सेवा देने वाले सभी सदस्यों का बहुमान कर प्राप्त फीड बैक सुनाए गए। जिनका सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया ।

अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डीपी धाकड़ ने कहा कि टाइम बैंक आज की आवश्यकता बन गया है क्योंकि हम में से अधिकांश ने अपने बच्चों को सर्वोच्च शिक्षा दिला विदेश या अन्य शहरों में रहने की बात को सहर्ष स्वीकार किया है। उन्होंने अपने दो प्रमुख सेवा प्रकल्पों में टाइम बैंक सदस्यों को जुड़ने का आग्रह किया। प्रथम घर घर तक उनका हार्ट किट पहुंचना तथा हृदय रक्षा मुहिम में सक्रिय योगदान देखकर जीवन रक्षा करना।

दूसरा उपलब्ध कराई जा रही तुलसी एवं मीठा नीम की पौध का घर धर में रोपण करना ।

धाकड़ ने बताया कि निकटवर्ती पहाड़ को हरा करने हेतु उनके यहां सीड बाल बना कर बिखरने का कार्य चल रहा है।

मध्यांतर में शहर के सभी उपकेन्द्रों ने अपनी पृथक पृथक मीटिंग कर अग्रिम योजना बनाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वालों में क्रमशः डॉ वंदना अग्रवाल, कल्पना तिवारी, ललित कुमार पारीख, गणपत चित्तौड़ा, विमल शर्मा, हरीश भाटिया, उषा किरण, प्रदीप चौहान, वीरेंद्र पंवार, एम पी माथुर, कलावती काबरा, राजकुमारी भार्गव, रेणु माथुर, के एस चौहान, नीता कोठारी, करुण कटारिया, स्वदेश सक्सेना, कलावती काबरा, मंजू सनाढ्य प्रमुख रहे ।

संचालन इंज सी पी जैन व संजय गुप्ता का रहा।

दिन भर के इस आयोजन में हाऊजी तम्बोला, दो बार अल्पाहार एवं सुरुचि भोज का भी सभी ने भरपूर आनंद लिया।

पूरे कार्यक्रम का कुशल प्रबंधन एवं समन्वय उदयपुर चैप्टर के सदस्यौ के सहयोगसे संभव हो पाया। कार्यक्रम की सफलता में निम्नलिखित सदस्यों का विशेष योगदान रहा: एम. के. माथुर, के. के. शर्मा, ए. के. गुप्ता, कपूर चंद जैन, प्रोफेसर विमल शर्मा, एस. एस. ढाबरिया, नरेंद्र माथुर, सुदर्शन पुरी गोस्वामी, रेणु माथुर, संजय गुप्ता, सी. एस. भारती, करण सिंह कटारिया।

भोजन प्रबंधन एवं व्यवस्था में निम्न सदस्य का विशेष सहयोग रहा ; एम. जी. वार्ष्णेय, कपूर चंद जैन, मनोहर चेलानी, भरत प्रकाश डागलिया।

अंततः यह आयोजन सेवा, स्नेह, सहयोग और सामाजिक समरसता का सुंदर संगम रहा। सभी सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने स्थापना दिवस एवं सावन उत्सव को यादगार बना दिया। यह समारोह टाइम बैंक ऑफ इंडिया के मूल मंत्र “करोगे सेवा तो पाओगे सेवा” की भावना को और अधिक सशक्त करने वाला सफल आयोजन सिद्ध हुआ।

सभी के आभार अभिव्यक्ति के बाद राष्ट्र गान से समापन हुआ।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.