कटरा से श्रीनगर तक सीआरएस द्वारा रेल सुरक्षा का निरीक्षण संपन्न, डीआरएम जम्मू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

( 321 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Aug, 26 17:08

जम्मू। उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार 7 अगस्त को कटरा से श्रीनगर तक उत्तर रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा

कटरा से श्रीनगर तक सीआरएस द्वारा रेल सुरक्षा का निरीक्षण संपन्न, डीआरएम जम्मू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित

जम्मू । उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के अंतर्गत शुक्रवार 7 अगस्त को कटरा से श्रीनगर तक उत्तर रेलवे के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त श्री दिनेश चंद देशवाल द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।

इस निरीक्षण के दौरान, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू सहित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान श्री माता वैष्णोदेवी कटरा से श्रीनगर तक के रेलमार्ग, सुरंगों, पुलों, स्टेशनों और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

साथ ही अधिकारियों के साथ रेल परिचालन की सुरक्षा, यात्री सुविधाओं, सिग्नलिंग प्रणाली तथा आपातकालीन प्रबंधन व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त ने परियोजना के इस महत्वपूर्ण खंड पर किए गए निर्माण कार्यों और सुरक्षा मानकों पर संतोष व्यक्त किया।

उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मंडल रेल प्रबंधक, जम्मू श्री विवेक कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन सीआरएस द्वारा दिए गए सुझावों को गंभीरता से लेगा और निर्धारित समय.सीमा में सभी कमियों को दूर कर यात्री सेवा प्रारंभ करने के लिए प्रतिबद्ध है।इस अवसर पर जम्मू मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, परियोजना अधिकारी एवं तकनीकी टीम भी उपस्थित थे।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.