विमल बिहाणी बने लायंस क्लब में रीजन एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर

( 237 बार पढ़ी गयी)
Published on : 07 Aug, 26 18:08

श्रीगंगानगर। लायंस क्लब में अनेक वरिष्ठ पदों पर रहकर अनेक वर्षों से समाज सेवा कर रहे विमल बिहानी को क्लब में अब रीजन एग्जीक्यूटिव

विमल बिहाणी बने लायंस क्लब में रीजन एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर

श्रीगंगानगर । लायंस क्लब में अनेक वरिष्ठ पदों पर रहकर अनेक वर्षों से समाज सेवा कर रहे विमल बिहानी को क्लब में अब रीजन एग्जीक्यूटिव कोऑर्डिनेटर का दायित्व दिया गया है।लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल(प्रान्त 3233 ई -1)के प्रांतपाल आशुतोष वशिष्ठ ने सत्र 2026-27 के लिए रीजन 10 में रीजन एग्जीक्यूटिव को-ऑर्डिनेटर पद पर उनकी नियुक्ति की हैं।विमल बिहाणी पिछले तीन दशकों में लॉयन्स क्लब में तीन बार क्लब अध्यक्ष, रीजन चेयरमैन एवं जोन चेयरमैन, कैबिनेट सेक्रेटरी सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

सेवा कार्यों में उत्कृष्ट योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय, मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट स्तर पर अनेक सम्मान एवं प्रशस्तियाँ प्राप्त हो चुकी हैं।विमल बिहाणी वर्तमान में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष भी हैं।

उनकी नियुक्ति पर पूर्व प्रांतपाल जीडी लढा, अंजना जैन, रोशन सेठी, सुमेर जैन सहित प्रांतीय पीआरओ आशीष अरोड़ा,रीजन चेयरमैन अरुण लोहिया, दीपक वॉट्स,जोन चेयरमैन नोरंगराय,अमनप्रदीप काहलो,शैलेंद्र साहू, विनोद सेठी, प्रेम चुघ, शैलेंद्र मोयल , एमपी सिंह, नरेंद्र चांगिया,रीजन सचिव विशाल सिंगला आदि अनेक पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.