उदयपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाड़ियों ने गुजरात में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के सभी 11 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर 100 प्रतिशत सफलता का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया।प्रतियोगिता में रिदम डांगी एवं कामाक्षी देवेंद ने स्वर्ण पदक, रुहान रंगरेज, सतीश डांगी, ध्येय जैन एवं कबीर देवेंद ने रजत पदक, जबकि हार्विक डांगी, विजय देवासी, आफरीन नाज, समृद्धि बिस्वास एवं मिष्टी जांगिड़ ने कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी अब अक्टूबर माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो कि मिनर्वा पब्लिक स्कूल करनाल, हरियाणा में आयोजित होगी उसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।