स्व- भंवरलाल पुरोहित की 18वीं पुण्यतिथिर- 51 यूनिट रक्तदान

( 166 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Aug, 26 16:08

पत्रकारों, पुलिस अधिकारियों व युवाओं ने महादान में निभाई सहभागिता

स्व- भंवरलाल पुरोहित की 18वीं पुण्यतिथिर- 51 यूनिट रक्तदान

जैसलमेर । सीमावर्ती जिले में पत्रकारिता के पुरोधा और राजस्थान के अग्रणी दैनिक समाचार पत्रों में शुमार ’ ’महाज्ञान’’ के संस्थापक संपादक स्वर्गीय भंवरलाल पुरोहित की 18वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को मानवीय संवेदनाओं का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। जैसलमेर प्रेस क्लब तथा लायंस क्लब जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय जवाहिर चिकित्सालय के ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।

आज शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस तीन घंटे के विशेष शिविर में पत्रकारों, पुलिस जवानों, प्रशासनिक अमले और स्थानीय युवाओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो आगामी दिनों में गंभीर रूप से बीमार, हादसों के शिकार और थैलसीमिया से पीड़ित मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा।

पुष्पांजलि से हुई शुरुआत, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत जवाहिर चिकित्सालय परिसर में स्वर्गीय भंवरलाल जी पुरोहित के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इस मौके पर सर्वदलीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पत्रकारिता जगत के इस स्तंभ को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद, पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव, पूर्व प्रधान अमरदीन फकीर, समाजसेवी दलपत हिंगड़ा, पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, समाजसेवी ठाकुर विक्रमसिंह नाचना, महंत बालभारती महाराज सहित विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों के प्रमुख गणमान्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर दिवंगत आत्मा को श्रृद्वा सहित स्मण कर नमन किया।

रक्त कृत्रिम रूप से नहीं बनता-- मानवीय सहयोग ही एकमात्र सहारा शिविर में मौजूद अतिथियों ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई करते हुए समाज में नियमित रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा ’’रक्तदान’’ वास्तव में महादान है। विज्ञान ने चाहे कितनी भी प्रगति कर ली हो, लेकिन रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प आज तक तैयार नहीं किया जा सका है।

किसी संकट में फंसे इंसान का जीवन बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। आमजन को समय-समय पर आगे आकर रक्तदान करना चाहिए।ष् इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने युवाओं की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा, ष्युवा देश और समाज की रीढ़ हैं।

मानव सेवा के सबसे बड़े पावन कार्य रक्तदान के लिए युवाओं का आगे आना एक समृद्ध और संवेदनशील समाज की पहचान है। एक यूनिट रक्त किसी घर का चिराग बुझने से बचा सकता है।

इसके साथ ही पूर्व विधायक रूपाराम धनदेव ने कहा, रक्त की आवश्यकता बिना किसी पूर्व सूचना के कभी भी पड़ सकती है। ऐसे शिविरों के माध्यम से एकत्रित रक्त सीधे तौर पर जरूरतमंदों की जान बचाता है।

नर सेवा ही नारायण सेवा का सच्चा मार्ग है।

पुलिस अधिकारियों व पत्रकारों ने पेश की मिसाल इस मौके पर शिविर का मुख्य आकर्षण पुलिसकर्मियों और युवा पत्रकारों द्वारा किया गया उत्साहजनक रक्तदान रहा। कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले पुलिस अधिकारियों और सामाजिक मुद्दों को उठाने वाले कलमकारों ने स्वयं रक्तदान कर समाज को एक मजबूत संदेश दिया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. राजेंद्र कुमार पालीवाल, पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) रूपसिंह इंदा, समाजसेवी पवन सुदा, मयंक भाटिया, निर्मल रैयानी, लखसिंह भाटी, कमल किशोर ओझा, अजय सिंह राहड़ ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र सौंपकर सम्मानित किया।

अधिकारियों ने कहा कि बिना किसी स्वार्थ के दूसरों का जीवन बचाने की यह भावना ही भारतीय संस्कृति का मूल आधार है तथा जनसेवा कार्य से बढ़कर ओर कुछ भी नहीं है।

आयोजकों और प्रबुद्धजनों की रही गरिमामयी उपस्थिति इस पुनीत कार्य में जैसलमेर प्रेस क्लब और लायंस क्लब के पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष सिकंदर शेख, संरक्षक आनंद कुमार पुरोहित, चंद्रप्रकाश पुरोहित के नेतृत्व में पत्रकार शंकरदान देथा, मानसिंह देवड़ा, रजत व्यास, हयात कलीम मेहर, श्रीकांत व्यास, चंद्रभान सोलंकी, जगदीश गौस्वामी, आदित्य कौशिक, हरिबल्लभ पुरोहित, भादरसिंह राजपुरोहित, छतरसिंह, कोजराज परिहार, अशरफ खान और प्रेम सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने व्यवस्थाओं को संभाला।

वहीं, लायंस क्लब जैसलमेर के अध्यक्ष अशोक सिंह तंवर, सचिव चंद्रशेखर पुरोहित, कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद दाधीच, दिलीप सिंह राजावत, जितेंद्र सिंह राठौड़, मनवंत गहलोत, जयनारायण भाटिया, एम.एल. टावरी, जगदीश सुथार, ऋषि तेजवानी, विनोद बिस्सा, ललित गोपा एवं राजशेखर पुरोहित ने अपनी उपस्थिति से शिविर को सफल बनाया।

शिविर के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा टीम तथा सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन समिति की ओर से प्रत्येक रक्तदाता को स्मृति चिन्ह एवं प्रशंसा पत्र देकर उनके इस सराहनीय योगदान को रेखांकित किया गया।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.