डीपीएस, उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शत-प्रतिशत पदक प्रदर्शन, 11 खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

( 292 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Aug, 26 16:08

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाड़ियों ने गुजरात में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का

डीपीएस, उदयपुर का सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शत-प्रतिशत पदक प्रदर्शन, 11 खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर के खिलाड़ियों ने गुजरात में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन जूडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के सभी 11 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर 100 प्रतिशत सफलता का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया।

प्रतियोगिता में रिदम डांगी एवं कामाक्षी देवेंद ने स्वर्ण पदक, रुहान रंगरेज, सतीश डांगी, ध्येय जैन एवं कबीर देवेंद ने रजत पदक, जबकि हार्विक डांगी, विजय देवासी, आफरीन नाज, समृद्धि बिस्वास एवं मिष्टी जांगिड़ ने कांस्य पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ स्वर्ण एवं रजत पदक विजेता खिलाड़ी अब अक्टूबर माह में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जो कि मिनर्वा पब्लिक स्कूल करनाल, हरियाणा में आयोजित होगी उसमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय विद्यालय के जूडो कोच श्री चाहत जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत प्रशिक्षण को भी दिया गया, जिनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने यह अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की।

विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन श्री गोविंद अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अनुशासन, कठोर परिश्रम और उत्कृष्ट प्रशिक्षण का परिणाम है।

प्रधानाचार्य श्री संजय नरवरिया ने खिलाड़ियों के समर्पण और संघर्ष की सराहना करते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं। उपप्रधानाचार्य श्री राजेश धाभाई ने खिलाड़ियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों एवं विद्यालय परिवार ने सभी पदक विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी स्वर्णिम सफलता की कामना की।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.