’सेंट्रल पब्लिक स्कूल’ में सत्रा ’2026-27’ का ’पदस्थापना समारोह ;प्दअमेजपजनतम ब्मतमउवदलद्ध उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह केवल नव निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के पदभार ग्रहण करने का अवसर नहीं था, बल्कि युवा नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व की नई यात्रा का शुभारंभ भी था।
समारोह में विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड़, प्रशासक-श्री सुनील बाबेल व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ’मंगल दीप प्रज्वलन’ के साथ हुआ। इसके पश्चात् विद्यालय परिवार द्वारा उपस्थित गणमान्य अतिथियों का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह का विशेष आकर्षण रहा ’भव्य मार्च पास्ट, जिसका नेतृत्व ’’परेड कमांडर कैडेट काव्या माली’ एवं ’स्कूल ध्वजवाहक कैडेट रुद्र व्यास’ ने किया।
जिसमें चारों सदनों ’नीर, पृथ्वी, अग्नि एवं वायु’ के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता, समर्पण एवं उत्साह का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए वातावरण में जोश और गौरव का संचार कर दिया।
इसके पश्चात् नव निर्वाचित ’विद्यार्थी परिषद के सदस्यों’ को विधिवत ’बैज, सैश एवं ध्वज’ प्रदान कर उनके दायित्वों से अलंकृत किया गया। इसके बाद आयोजित ’शपथ ग्रहण समारोह’ में छात्रा नेताओं ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ निर्वहन करने तथा अपने आचरण एवं कार्यों द्वारा विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनने की शपथ ली।
इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा’ एवं ’निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा’ ने अपने प्रेरणादायी संबोधनों के माध्यम से नव निर्वाचित छात्रा नेताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व को केवल अधिकार नहीं, बल्कि ’सेवा और जिम्मेदारी का माध्यम’ मानते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का समापन ’प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम राठौड़’ द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण ’धन्यवाद ज्ञापन’ के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े प्रत्येक सदस्य के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह पदस्थापना समारोह विद्यालय के नव निर्वाचित विद्यार्थी परिषद के लिए ’नेतृत्व, सेवा, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के एक नए युग का शुभारंभ’ बना। नव नियुक्त छात्रा नेताओं ने अपने भीतर नेतृत्व की ज्योति प्रज्वलित करते हुए विद्यालय की गरिमा, मूल्यों एवं आदर्शों को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।