गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम

( 445 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Aug, 26 16:08

भा वि परिषद सुभाष उदयपुर ने18 km दूर राज उच्च माध्यमिक विद्यालय,डबोक, उदयपुर में 500 विद्यार्थियों के समक्ष संस्कार कार्यक्रमगुरु वंदन

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं बाल संस्कार कार्यक्रम

भा वि परिषद सुभाष उदयपुर ने18 km दूर राज उच्च माध्यमिक विद्यालय,डबोक, उदयपुर में 500 विद्यार्थियों के समक्ष संस्कार कार्यक्रम*गुरु वंदन छात्र अभिनंदन* आयोजित किया गया है।प्रांतीय संयोजक संपर्क ने परिषद के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।कोषाध्यक्ष निर्भय बाबेल जी प्रिंसिपल श्रीमती सोनल खेड़ा को आयोजित करने की स्वीकृति के लिए धन्यवाद व्यक्त किया ।परिषद के संस्कार संयोजक प्रवीण जी मेहता ने गुरु की महिमा के बारे छात्रों से प्रश्नोत्तर शैली में वार्तालाप करते हुए,जानकारी दी है।

यह सेशन विचारोत्तेचक रहा। श्री राम,श्री कृष्ण को भी गुरु की आवश्यकता रही है,उनके महर्षि विश्वामित्र और महर्षि सांदीपनी गुरु थे।

विद्यालय के 8 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रशस्ति चिह्न,अपर्णा,सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है।

विद्यालय के सभी अध्यापकों का उनके छात्र छात्राओं द्वारा तिलक, ऊपर्णा,श्रीफल भेंट करते हुए,चरण स्पर्श किया है।इस प्रकार गुरु वंदन का कार्यक्रम मर्मस्पर्शी और स्मरणीय रहा है।

*बाल संस्कार कार्यक्रम* स्कूल के कक्षा 1से6कक्षा के करीब 100 बालक बालिकाओं को *संरक्षक डॉ नगेंद्र प्रसाद शर्मा ने,भोजन करने से पहले हाथ धोने की वैज्ञानिक विधि का प्रदर्शन किया, स्वांस क्रिया की एक विधि और उसका महत्व समझाया,ॐ शब्द का उच्चारण करना सिखाया,माता पिता के चरणस्पर्श करने की आवश्यकता बताई और अंत में रात के भोजन के पश्चात दांत साफ करने शिक्षा दी।* *श्री ऋषभ जैन,प्रांतीय संयोजक संपर्क, ने छात्रों से प्रभाव शाली नारे लगवाए, **हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा*।

देवी देवताओं ,संस्कृति के बारे मे जानकारी प्रदान किया*।सभी बालकों को पेंसिल सेट,बिस्किट के पैकेट का वितरण किया गया।

कार्यक्रम श्री करनमल जारोली संयोजक पर्यावरण, श्री रमेश मेहता प्रकल्प प्रभारी,शोभा लाल जी दशोरा,सचिव ने परिषद की ओर से प्रिंसिपल मैडम और अध्यापकों का आभार व्यक्त किया है।*


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.