हिवड़ा री हूक शिल्पग्राम में आज

( 484 बार पढ़ी गयी)
Published on : 08 Aug, 26 16:08

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा रविवार सायं 4 बजे हिवड़ा री हूक कार्यक्रम बंजारा मंच शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित

उदयपुर। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर द्वारा रविवार सायं 4 बजे हिवड़ा री हूक कार्यक्रम बंजारा मंच शिल्पग्राम उदयपुर में आयोजित किया जाएगा।पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि नित नए नवाचार करने के क्रम में पर्यटकों एवं आमजन को अपनी विभिन्न कलाओं का हुनर दिखाने के उद्देश्य से मंच प्रदान करने हेतु हिवड़ा री हूक कार्यक्रम रविवार सायं 4 बजे आयोजित किया जाएगा।

‘हिवड़ा री हूक’ कार्यक्रम की खासियत यह है कि जो लोग प्रतिभा तो रखते हैं, मगर प्रदर्शन करने को मंच नहीं मिलता, उनको इसमें मंच प्रदान किया जाता है।

इस कार्यक्रम में सभी आयुवर्ग के प्रतिभागी भाग ले सकते है। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी केन्द्र के सोशियल मीडिया पेज पर जाकर गूगल फॉर्म भर कर आवेदन कर सकते है।

इस कार्यक्रम में भाग लेने के ईच्छुक प्रतिभागियों को शिल्पग्राम म्यूजियम का प्रवेश टिकिट लेकर ही प्रवेश मिलेगा।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.