तिरंगा रैलियों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

( 422 बार पढ़ी गयी)
Published on : 09 Aug, 26 17:08

के डी अब्बासी

तिरंगा रैलियों में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश

हाथों में तिरंगा थामे निकले स्कूली बच्चे, महिलाएं एवं आमजन कोटा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को जिले के विभिन ब्लॉक में स्कूली विद्यार्थियों एवं आमजन ने तिरंगा रैली निकाली। विभिन्न उपखंडों में तिरंगा रैलियां निकाली गईं, जिनमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

पीएम श्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परालिया की ढाणी, ब्लॉक लाडपुरा के स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के तरानों के बीच हाथों में तिरंगा लिए राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। रैली में आमजन ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की।

जिले के खैराबाद ब्लॉक में स्कूली छात्राएं तिरंगा हाथ में लिए उत्साह से रैली में शामिल हुई। महिलाओं ने भी तिरंगा रैली में उत्साह से भाग लिया। सभी जगह तिरंगा रैलियों में देशभक्ति के नारों एवं हाथों में लहराते तिरंगे से माहौल देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध तथा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। हर जगह उत्साह के साथ लोगों ने भागीदारी की।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.