पैसेफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित

( 826 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Aug, 26 10:08

पैसेफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में विदाई समारोह आयोजित


उदयपुर। पैसेफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के अंतर्गत संचालित पैसेफिक होटल प्रबंधन महाविद्यालय में अध्ययन एवं इंडस्ट्री ट्रेनिंग पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के निदेशक विनोद कुमार सिंह भदौरिया ने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में धैर्य, संयम और परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यदि कभी असफलता मिले तो उसे निराशा नहीं, बल्कि सीख के रूप में स्वीकार कर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

महाविद्यालय के उपप्राचार्य जैकब जॉन ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं गुरु मंत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर महाविद्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संकाय सदस्य नवजोत सिंह एवं सौरभ सक्सेना का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. मेहदी शर्मा ने किया। समारोह में विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच आत्मीय संवाद हुआ तथा भावनात्मक वातावरण में विद्यार्थियों को उनके आगामी जीवन और करियर के लिए शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.