उदयपुर के सुप्रसिद्ध खनन विशेषज्ञ श्री हरिहर वी. पालीवाल को विज्ञान समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

( 176 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Aug, 26 16:08

उदयपुर: हिन्दुस्तान जिंक के पूर्व निदेशक तथा विज्ञान समिति के पूर्व अध्यक्ष, श्री हरिहर वी. पालीवाल को विज्ञान समिति द्वारा श्रद्धांजलि

उदयपुर के सुप्रसिद्ध खनन विशेषज्ञ श्री हरिहर वी. पालीवाल को विज्ञान समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर: हिन्दुस्तान जिंक के पूर्व निदेशक तथा विज्ञान समिति के पूर्व अध्यक्ष, श्री हरिहर वी. पालीवाल को विज्ञान समिति द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह में उनके परिवारजन और समिति के सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, कठोर परिश्रम, सुनियोजित कार्यशैली और प्रतिबद्धता के गुण अपनाने का संकल्प लिया।

मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत में डॉ. एल.एल. धाकड़ ने श्री पालीवाल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। तदपश्चात इंजी. रणजीत चौधरी, एस.सी.के. वेद, अरुण कोठारी तथा डॉ. के.एल. तोतावत ने अपने संस्मरण साझा किए।

स्मृति सभा की अध्यक्षता कुलप्रमुख डॉ. के.एल. कोठारी ने की। धन्यवाद ज्ञापन समिति के अध्यक्ष डॉ. महीप भटनागर ने प्रस्तुत किया व कार्यक्रम का संचालन महासचिव डॉ. आर.के. गर्ग ने किया।

इस अवसर पर गीता सिंह ने सुरीली आवाज में भजन प्रस्तुत किए। समिति प्रांगण में उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने हेतु सहजन वृक्ष का रोपण किया गया।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.