तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश

( 118 बार पढ़ी गयी)
Published on : 10 Aug, 26 16:08

सुखाड़िया सर्किल से आरम्भ तिरंगा यात्रा का गंगासिंह चौक पर हुआ समापन

तिरंगा यात्रा से दिया देशभक्ति का संदेश

श्रीगंगानगर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 अगस्त से आरम्भ होकर 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सोमवार को तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया गया।सुखाड़िया सर्किल से प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, विद्यार्थियों एवं सभी वर्गों की सहभागिता से तिरंगा रैली/यात्रा का आयोजन किया गया।

तिरंगा यात्रा सुखाड़िया सर्किल से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए महाराजा गंगासिंह चौक तक पहुंची।

इस दौरान यात्रा में शामिल जन प्रतिनिधि, जिला प्रशासन, विद्यार्थियों सहित आमजन हाथ में तिरंगा थामे हुए उत्साहपूर्वक देशभक्ति के नारे लगाते हुए चले।गंगासिंह चौक पहुंच कर वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि तिरंगा भारत के स्वाभिमान, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।

जहां एक ओर तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी में राष्ट्र भावना को सशक्त किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर हर घर तिरंगा अभियान से देश को एक सूत्र में बांधने का अभियान जारी है।

यवाओं के साथ-साथ सभी राष्ट्रीय चेतना से जाग्रत हों और संविधान के आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लें।आयोजन में श्रीयादे माटी कला बोर्ड अध्यक्ष श्री प्रहलाद टाक, श्रीगंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी, जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव, जिला परिषद सीईओ श्री गिरधर, गंगानगर एसडीएम श्री नयन गौतम, श्री अरविन्द्र सिंह, श्री मनोज मोदी, श्री रमेश मदान, श्री रतनलाल गणेशगढिया, श्री प्रदीप धेरड़, श्रीमती चेष्टा सरदाना, श्रीमती प्रियंका बैलान, श्री क्रांति चुघ, श्री महेश पेड़ीवाल, श्री मधुसूदन बिहाणी सहित बड़ी संख्या में आमजन की सहभागिता रही।

मंच संचालन उद्यान विभाग की उप निदेशक श्रीमती प्रीति गर्ग ने किया।


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.