जैसलमेर। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जन संम्पर्क, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग एवं साईबर अपराधों से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में जागरूकता को लेकर जैसलमेर में एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य आमजन एवं बैंक ग्राहकों को आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता बढ़ाना और बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के प्रति सतर्क करना था।
यह रैली हनुमान चौराहा से मुख्य बाजार होते हुए गडीसर तक आयोजित की गई। रैली में भारतीय स्टेट बैंक के लगभग 50 अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। रैली का नेतृत्व भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय-2, जैसलमेर के सहायक महाप्रबंधक, जितेन्द्र कुमार बाराला ने किया। इस अवसर पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों एवं मुख्य प्रबंधकों राजेश महरिया राजेश दवे, राहुल मोदी, सुखदेव सोलंकी, केवल गेहलोत, अजीत कुमार एवं आशीष मित्तल सहित बड़ी संख्या में भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी-कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे।
एवं पासवर्ड किसी से साझा न करें”, “डिजिटल बैंकिंग को सुरक्षित बनाएं” जैसे संदेशों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। बैंक अधिकारियों ने बताया कि डिजिटल बैंकिंग ने बैंकिंग सेवाओं को बेहद सरल एवं सुविधाजनक बनाया है, लेकिन इसके साथ साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहना भी उतना ही आवश्यक है।
रैली के माध्यम से ग्राहकों को भारतीय स्टेट बैंक की डिजिटल बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन तथा बैंक की विभिन्न ग्राहक-केंद्रित सेवाओं की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें और साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल संबंधित माध्यमों से शिकायत दर्ज कराएं।
भारतीय स्टेट बैंक, जैसलमेर की इस पहल ने “ग्राहक सेवा के साथ वित्तीय एवं डिजिटल सुरक्षा” का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास किया।