जैसलमेर । मुख्यमंत्री के सानिध्य में आज 12 अगस्त, बुधवार को दोपहर 03ः00 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उत्कर्ष भवन, जैसलमेर में किया जायेगा। कार्यक्रम का समय दोपहर 03.00 बजे से रहेगा (दोपहर 03.00 बजे से बी. एम. बिडला ऑडिटोरियम, जयपुर से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एवं संवाद शुरू होगा)।
साथ ही इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ब्लॉक स्तर पर DoIT&C के वीसी कक्ष में तथा ग्राम पंचायत स्तर पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र (अटल सेवा केंद्र) में भी किया जाएगा।
जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर जिला स्तरीय कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए उप निदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, जैसलमेर को नोडल अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPOs½] जिला जैसलमेर को सह-नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
साथ ही उन्होनें राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सक्षम नारी, स्वस्थ बचपन, समृद्ध राजस्थान के जिला, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सफल आयोजन करवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को अलग-अलग कार्यों के लिए दायित्वों सौपें गए है।