उदयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा उदयपुर के पर्यटन, व्यापार, कला एवं संस्कृति को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से बीसीआई टूरिज्म की ओर से अर्बन स्क्वायर मॉल में विशेष वर्कप्लेस विजिट एवं देशभक्ति संवाद का आयोजन किया गया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ,बीसीआई टूरिज़म अध्यक्ष डॉ. श्रद्धा गट्टानी ,उदयपुर के जाने माने आर्किटक सुनील लढ़ा ,के नेतृत्व में सदस्यों ने अर्बन स्क्वायर मॉल का दौरा किया। इस दौरान मॉल प्रबंधन के साथ उदयपुर के पर्यटन, व्यापार, मनोरंजन एवं शहर की ब्रांडिंग को लेकर महत्वपूर्ण संवाद किया गया।
कार्यक्रम में अर्बन स्क्वायर मॉल के वाइस प्रेसिडेंट – मॉल मैनेजमेंट एवं लाइजनिंग, मोहन सिंह चुंडावत सहित लवदीप शर्मा, मेघा सोनी, रवि, आत्मज्ञा, नरेश एवं सौरभ ने बीसीआई टूरिज्म टीम का स्वागत किया।
इस अवसर पर ‘रंग दे उदयपुर’ की पहल के तहत कला और देशभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अर्बन स्क्वायर परिसर में तैयार की गई विशेष ड्रॉइंग में बीसीआई सदस्यों ने अपने हाथों से रंग भरकर एकता, देशप्रेम और उदयपुर की सांस्कृतिक विरासत का संदेश दिया।
इसके बाद सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति गीतों का गायन किया। एंकर नितिन दशोरा सहित अन्य सदस्यों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में कुलदीप सोनी, ब्रजराज सुवालका, श्याम बाबू राय, अनिल, सहित अर्बन स्क्वायर टीम तथा ‘रंग दे उदयपुर ’ से जुड़े आर्किटेक्ट सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
बीसीआई टूरिज्म की ओर से कहा गया कि ऐसे आयोजन व्यावसायिक नेटवर्किंग के साथ-साथ उदयपुर की कला, संस्कृति, पर्यटन और देशभक्ति को एक साथ जोड़ने का माध्यम हैं। भविष्य में भी शहर की पर्यटन एवं सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए ऐसी गतिविधियां जारी रहेंगी।