GMCH STORIES

श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महोत्सव,

( Read 13640 Times)

24 Jul 25
Share |
Print This Page
श्री पीताम्बरा आश्रम में रूद्रार्चन महोत्सव,

श्रृद्धालुओं ने विभिन्न अनुष्ठानों में भक्तिभाव के साथ लिया हिस्सा,

बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही जी महाराज सहित विशिष्टजनों ने की महा आरती,

सामूहिक शिवार्चन और पुष्पान्जलि विधान का मनोहारी दिग्दर्शन

बांसवाड़ा,गायत्री मण्डल की ओर से श्री पीताम्बरा आश्रम में भौम प्रदोष महोत्सव पर रूद्रार्चन अनुष्ठानों की श्रृंखला आरती एवं पुष्पान्जलि विधान के साथ मंगलवार रात सम्पन्न हुई। इसके उपरान्त आध्यात्मिक समागम हुआ जिसमें सनातन परम्पराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए हो रहे प्रयासों में और अधिक समर्पित भागीदारी का संकल्प लिया गया।

इस दौरान् मुख्य साधक के रूप में गायत्री मण्डल के संरक्षक एवं बड़ा रामद्वारा के प्रमुख संत श्री रामप्रकाश जी रामस्नेही महाराज, संत श्री ज्ञानेश्वर महाराज एवं भारत माता मन्दिर के परियोजना प्रमुख धर्मराज जी ने पुष्पान्जलि विधान किया।

महोत्सव के अन्तर्गत प्रमुख कर्मकाण्डी पं. राकेश शुक्ला के आचार्यत्व में नर्मदेश्वर महादेव की षोड़शोपचार से पूजा-अर्चना के उपरान्त यजुर्वेदीय पुरातन पद्धति के अनुरूप रूद्राभिषेक, प्रदोष स्तोत्र सहित अनेक शैव अनुष्ठान किए गए। इनमें संत श्री रामप्रकाश महाराज एवं संत ज्ञानेश्वर महाराज ने विभिन्न दिव्य एवं दैवीय द्रव्यों व उपचारों से शिवार्चन एवं अभिषेक विधान किया।

इनमें प्रमुख पण्डितों पवन पाठक, आशीष पण्ड्या एवं प्रतीक पण्ड्या (पिण्डारमा), मनोहर एच. जोशी, रजत जोशी, द्रोमिल त्रिवेदी, अनन्त जोशी, हिरेन उपाध्याय, चन्द्रेश व्यास, दिनेश जोशी, अरुण व्यास, देवेन्द्र शुक्ल, विनोद चौबीसा, हेमांग जोशी, मधुसूदन व्यास, विमल चौबीसा, किशोर पाठक आदि ने यजुर्वेदीय परम्परा से रूद्राभिषेक किया।

पूर्व सभापति जैनेन्द्र त्रिवेदी का अभिनन्दन

इस अवसर पर गायत्री मण्डल की ओर से बड़ा रामद्वारा के संत श्री रामप्रकाश रामस्नेही महाराज ने नगर परिषद के पूर्व सभापति श्री जैनेन्द्र त्रिवेदी का उपरणा एवं शाल से अभिनन्दन किया गया। संत ज्ञानेश्वर एवं भारतमाता मन्दिर के परियोजना प्रमुख श्री धर्मराज जी का सम्मान किया गया। मण्डल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर जोशी, सुनील दोसी, हिरेन उपाध्याय, अनन्त जोशी, चन्द्रेश व्यास, द्रोमिल त्रिवेदी आदि ने उपरणा एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।

साधिकाओं ने किया शिव सहस्रनाम अर्चन

प्रदोष काल में साधिकाओं के समूह द्वारा पुष्पा व्यास एवं नीता पाठक के आचार्यत्व में पंचाक्षरी मंत्र एवं शिव सहस्रनामावली से विविध दैवीय एवं दिव्य उपचारों से शिवार्चन, शिव महिम्न स्तोत्र सहित विभिन्न रूद्रार्चन स्तोत्रों के सामूहिक पाठ आदि के अनुष्ठान किए गए। इसकी विशेषता यह रही कि यह अनुष्ठान आश्रम की साधिकाओं द्वारा ही विधि विधान से सम्पन्न कराया गया।

इसमें नीना गुप्ता, सरोज जोशी, रीता त्रिवेदी, कल्पना डिण्डोर, रीना चौबीसा, सोनिया वैष्णव, अनिता अधिकारी, दिव्यबाला जोशी, रंजना राठौड़, निशा दोसी, अनिता अधिकारी, आदि ने हिस्सा लिया।

महाआरती में उमड़ा भक्ति ज्वार

सामूहिक शैव महाआरती एवं पुष्पान्जलि विधान में अच्चू जोशी, डॉ. अश्विन पाटीदार, प्रकाश भावसार, उत्सव शुक्ला, आशीष जोशी, सोनिया वैष्णव, जितेन्द्र वैष्णव, वीरांगी, नीरल जोशी, निशा भट्ट‘बण्टी’, रंजना शुक्ल, रचना व्यास, मृगाक्षी अधिकारी, एड्वोकेट यशपाल गुप्ता, कन्हैयालाल जोशी, मनीष जोशी, ललित आचार्य, प्रमोद कुमार, आशीष अधिकारी आदि ने हिस्सा लिया।

महोत्सव पूर्णाहुति समारोह के उपरान्त आध्यात्मिक चेतना समागम हुआ। इसमें संत श्री रामप्रकाश जी महाराज, संत ज्ञानेश्वर महाराज एवं भारतीय जनसेवा प्रतिष्ठान के परियोजना प्रमुख श्री धर्मराज जी ने सनातन परम्पराओं से जुड़े उत्सवी एवं दिव्य आयोजनों समर्पित भागीदारी के साथ आगे आने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गायत्री मण्डल के पदाधिकारियों, आजीवन सदस्यगण, श्री पीताम्बरा आश्रम के साधक-साधिकाओं, श्रीरामद्वारा परिवार और धार्मिक आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like