GMCH STORIES

प्रदर्शन के लिये तो हर कोई नाचता है, दर्शन के लिये नाचना बड़ी बात है -गोपाल आचार्य

( Read 768 Times)

29 Apr 24
Share |
Print This Page

प्रदर्शन के लिये तो हर कोई नाचता है, दर्शन के लिये नाचना बड़ी बात है -गोपाल आचार्य

भीलवाड़ा -     विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर रमा कत्थक संस्थान भीलवाड़ा द्वारा नृत्याचार्य पंडित राजकुमार जवडा की स्मृति में नृत्यनाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ रंगकर्मी श्री गोपाल आचार्य, समाजसेवी श्री एल एन डाड साहब, आकृति कला संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती मंजू मिश्रा,बी एड कालेज की प्राचार्य डॉ शशि पांडे, संगीत अध्यापिका श्रीमती वंदना माथुर के साथ संस्थान के अध्यक्ष श्री कैलाश पालिया ने किया।
                           जानकारी देते हुए संस्थान के अध्यक्ष कैलाश पालिया ने बताया कि हर्षिता पुरोहित की शुद्ध कत्थक एकल प्रस्तुति, प्रेरणा टेलर की राजस्थानी लोक नृत्य, स्तुति बिड़ला, अवनी बिड़ला, संगिनी अग्रवाल व अभिलाषा व्यास एवं समूह की प्रस्तुतियों ने अतिथियों से अपार सराहना प्राप्त की। श्री गोपाल आचार्य ने नृत्य को आनंद की अद्भुत अनुभूति बताते हुए प्रदर्शन व दर्शन को समझाया। गुरु शिष्य परंपरा के महत्व को बताते हुए गुरुदेव को नृत्यांजलि अर्पित की गई।
                           कार्यक्रम में भातखंडे संगीत विद्यापीठ लखनऊ से कत्थक विशारद तक की डिग्री प्रदान की गई एवं गतवर्ष स्पिक मैके के अन्तर्राष्ट्रीय अधिवेशन में चयनित नृत्यांगनाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गये।
                           सभी अतिथियों ने बच्चों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संस्थान के सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्थान के अध्यक्ष श्री कैलाश पालिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। दीपिका पाराशर, प्रेरणा टेलर व श्री प्रवीण पचीसिया का सहयोग रहा।
                           विश्व नृत्य दिवस की असीम शुभकामनाओं के साथ कुछ चित्र प्रेषित हैं। नाचते गाते रहें।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Bhilwara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like