GMCH STORIES

डॉ. गिरिजा व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कांग्रेस नेताओं ने किया योगदान को स्मरण

( Read 805 Times)

09 Jul 25
Share |
Print This Page

डॉ. गिरिजा व्यास की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, कांग्रेस नेताओं ने किया योगदान को स्मरण

उदयपुर :  कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी की जयंती के अवसर पर मंगलवार को अशोक नगर अंत्येष्टि स्थल पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

सभा में उपस्थित जनों ने डॉ. व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उनके सार्वजनिक जीवन, राजनीतिक योगदान और सामाजिक सेवाओं को स्मरण किया।

इस अवसर पर गोपाल कृष्ण शर्मा, डॉ. विवेक, विनय, विपुल, सज्जन कटारा, फतेहसिंह राठौड, कचरूलाल चैधरी, जगदीश श्रीमाली, मधुसुधन शर्मा, पंकज कुमार शर्मा, रघुवीर मीणा, त्रिलोक पुरबिया, केके शर्मा, सुरेश सुथार, अजय सिंह, सोमेश्वर मीणा, राव कल्याण सिंह, प्रमोद मेनारिया, अजय जैन, दिनेश दवे, अतुल पांडे, लक्ष्मी नारायण पंड्या, दीपक सुखाड़िया, केजी मूंदड़ा, प्रभाकर, महेंद्र दीक्षित, अशोक तंबोली, दरियाव सिंह चुंडावत, दिनेश श्रीमाली, सुरेश श्रीमाली, सुभाष चित्तौड़ा, अरुण टॉक, फिरोज अहमद शेख सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इससे पूर्व "रक्षाबंधन" धानमंडी स्थित कांग्रेस मीडिया सेंटर में भी डॉ. गिरिजा व्यास को श्रद्धांजलि दी गई।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने डॉ. व्यास की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सुभाष चित्तौड़ा, भगवती प्रजापत, नरेश साहू, मुकेश जाट, कालू बापू जैन, गजेंद्र अग्रवाल सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like