GMCH STORIES

कोटा के मिशन बाल मन तक की ठाणे - मुंबई में गूंज

( Read 5525 Times)

16 Sep 25
Share |
Print This Page

कोटा के मिशन बाल मन तक की ठाणे - मुंबई में गूंज

कोटा / बच्चों को साहित्य से जोड़ने के लिए हाड़ौती में चलाए जा रहे मिशन बाल मन तक  की गूंज  ठाणे ( मुंबई ) के एक घर तक पहुंच गई। पिछले करीब एक माह से वहां प्रवास कर रहे कोटा के साहित्यकार विजय जोशी ने इसे संभव किया है।
     महाराष्ट्र में मुम्बई के उपनगर ठाणे में कथाकार विजय जोशी ने अपने प्रवास के समय 11 सितम्बर 2025 को बहिन के घर पढ़ने आने वाले बच्चों को अपनी हिन्दी बाल कहानी की पुस्तक "बदल गया मिंकू" पढ़ने के लिए दी।  कक्षा छह के अरहाम, कक्षा तीन की मायरा एवं कक्षा पाँच के प्रत्यूष ने बड़े चाव से पुस्तक को पढ़ा और कहानी के अनुरूप बने चित्रों को ध्यान पूर्वक देखा। 
     बालकथा पढ़ने के बाद जब बच्चों से 
कहानी से सम्बन्धित प्रश्न पूछे तो बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ उन प्रश्नों के उत्तर दिए। 
 विजय जोशी ने बच्चों को कोटा के अभियान के बारे में जब बच्चों को बताया तो उन्होंने कहा हम भी बच्चों की किताबें पढ़ेंगे अंकल।
जरूरी नहीं किसी बड़े समूह में चर्चा हो, ऐसी छोटी - छोटी चर्चा और प्रयास भी महत्वपूर्ण बन जाते हैं।
        उल्लेखनीय है कि कहानीकार विजय जोशी का " बदल गया मिंकू " बाल कहानी संग्रह पंडित जवाहर लाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी, जयपुर के द्वारा साहित्यागार के संयुक्त में वर्ष 2023 में प्रकाशित किया गया है। इस की कथा बहुत ही रोचक रूप से चित्रों के साथ बहुत छोटे बच्चों के ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से लिखी गई है। विशेषता यह है कि कथा की रोचकता निरंतर बनी रहती है। जिससे बच्चे चित्र देखते हुए शीघ्र पढ़ कर चर्चा करते हैं। शब्द कम चित्र अधिक पुस्तक को देख कर उदयपुर की बाल साहित्यकार डॉ. विमला भंडारी भी खासी प्रभावित हुई थी।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like