GMCH STORIES

भाजपा सरकार मेरे पति को जेल में मारना चाहती है: सुनीता

( Read 1342 Times)

22 Apr 24
Share |
Print This Page

भाजपा सरकार मेरे पति को जेल में मारना चाहती है: सुनीता

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी  के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर उनके पति को इंसुलिन नहीं देने का रविवार को आरोप लगाया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार उन्हें (अरविंद केजरीवाल) मारना चाहती है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया भाजपा की तानाशाही के खिलाफ लड़ेगा और जीतेगा। सुनीता ने यहां उलगुलान न्याय रैली में कहा, वे मेरे पति अरविंद केजरीवाल को मारना चाहते हैं। उनके भोजन पर कैमरे से निगरानी रखी जा रही हैअ उन्हें इंसुलिन देने से मना कर दिया गया है। मेरे पति शुगर के मरीज हैं, जो 12 साल से इंसुलिन पर हैं, उन्हें रोजाना 50 यूनिट इंसुलिन की जरूरत होती है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, आप सांसद संजय सिंह व अन्य रांची में उलगुलान न्याय रैली में भाग लेने के लिए जाते हुए। (एएनआईं) उनके पति को जन सेवा का काम करने के लिए जेल में डाल दिया गया और उनके खिलाफ कोईं आरोप साबित नहीं किया जा सका है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like