GMCH STORIES

Mayo इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की संभावना

( Read 25703 Times)

23 Jun 25
Share |
Print This Page
Mayo इंस्टीट्यूट में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की संभावना

सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल इन दिनों लखनऊ के दौरे पर है, जिसका नेतृत्व प्रोफेसर अमेरिका सिंह कर रहे हैं। अपने प्रवास के दौरान यह प्रतिनिधिमंडल गोरखपुर के प्रख्यात जननेता श्री रमेश सिंह से भेंट करने के उपरांत लखनऊ स्थित Mayo इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के कैंपस पहुँचा।

प्रतिनिधिमंडल ने Mayo संस्थान की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, शोध एवं शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। संस्थान की समृद्ध आधारभूत संरचना और नवाचारशील वातावरण की सभी सदस्यों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस प्रतिनिधिमंडल में जयपुर (राजस्थान) से आए श्री गजेंद्र सिंह राठौड़ तथा राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी श्री रमेश सिंह भी सम्मिलित थे। सभी ने कैंपस में उपलब्ध सुविधाओं को देखकर गहरी संतुष्टि व्यक्त की।

इस अवसर पर Mayo मेडिकल कॉलेज के कुलसचिव श्री अरुण कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का गरिमापूर्ण स्वागत किया।

प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने संस्थान की चिकित्सा सेवाओं और आधुनिक संसाधनों को देखकर अत्यंत प्रसन्नता जताई और कहा कि आने वाले समय में Mayo संस्थान उत्तर प्रदेश की चिकित्सा शिक्षा और खेल क्षेत्र की पहचान बनेगा। उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं इसी परिसर में आयोजित की जाएंगी।

प्रतिनिधिमंडल ने यहाँ की सुविधाओं की जानकारी सॉफ्ट हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आशुतोष पंत तथा चेयरपर्सन श्रीमती सुनैना को वीडियो संदेश के माध्यम से दी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like