GMCH STORIES

72 कांग्रेस एवं अन्य गैर भाजपा सदस्यों ने ली सदस्यता,

( Read 1191 Times)

16 Apr 24
Share |
Print This Page

72 कांग्रेस एवं अन्य गैर भाजपा सदस्यों ने ली सदस्यता,

भारतीय जनता पार्टी परिवार में 72 कांग्रेस एवं अन्य गैर भाजपा सदस्यों ने ली सदस्यता, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजया रहाटकर की मौजूदगी में हुआ भाजपा में सदस्यता समारोह

उदयपुर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशाली विश्व में बढ़ते भारत के स्वाभिमान और आने वाले समय में जिस प्रकार से भारत विश्व गुरु की ओर अग्रसर होता दिख रहा है विश्व की तीसरी ताकत बनने जा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता ने तीसरी बार पुनः प्रधानमंत्री बनाने की ठान ली है, प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल में धारा 370 को हटाने तीन तलाक पर प्रतिबंध लगाने करोड़ों करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र भगवान श्री राम के मंदिर का निर्माण करवा उनकी प्रतिष्ठा का मार्ग प्रशस्त करने वाले जो कहा वह करके दिखाने वाले प्रधानमंत्री से प्रभावित होकर उदयपुर के भाजपा कार्यालय में कांग्रेस एवं अन्य दलों के 72 कार्यकर्ताओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश सह प्रभारी विजय राहटकर के सानिध्य में भाजपा परिवार में प्रवेश लिया वह सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्रीय हित में भारतीय जनता पार्टी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
भाजपा मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि भाजपा देहात जिला द्वारा देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला महामंत्री दीपक शर्मा के अथक प्रयासों से भारतीय जनता पार्टी परिवार में 72 से अधिक कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यकर्ता आज सम्मिलित हुए जिनमे कांग्रेस के जनप्रतिनिधी, वर्तमान सरपंच, 2 पूर्व विश्वविद्यालय अध्य्क्ष, बैंक मैनेजर, सामाजिक व राजनीतिक संगठन पदाधिकारी, रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारीगण को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलाई।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री चेतानपुरी गोस्वामी एडवोकेट कांग्रेस देहात जिला प्रवक्ता एवं पूर्व महासचिव बार एसोसिएशन उदयपुर, श्रीमती अनुराधा दुबे पूर्व अध्यक्ष भारत विकास परिषद उदयपुर, श्री नरेंद्र सिंह दाधिवाडिया पूर्व विकास अधिकारी, श्री चतुर्भुज मीणा रीजनल मैनेजर राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक, श्री शिवनारायण पालीवाल गोगुंदा मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष, श्री नरेश टेलर उप सरपंच पंचायत समिति सायरा श्री दिलीप सिंह चौहान अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं तैराकी कोच, राजेश तेली धर्मेंद्र पालीवाल पूर्व महासचिव बार एसोसिएशन गोगुंदा,
अमित पालीवाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्रसंघ पूर्व अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, श्रीमती लहरी बाई सरपंच प्रकाश पुरोहित तीन बार के मंडल अध्यक्ष पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्री भोपल सिंह राव पूर्व पंचायत समिति सदस्य, श्री दिलीप जोशी सुखाड़िया विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सी एस एस के संस्थापक सदस्य, सूर्य प्रकाश सुहाल्का कलाल महासभा के महामंत्री एडवोकेट ओमप्रकाश बार्बर जिला अध्यक्ष सेन समाज विकास संस्थान आदि को भाजपा परिवार में सम्मिलित किया गया।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, भाजपा लोकसभा संयोजक प्रमोद  सामर,भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान देहात महामंत्री दीपक शर्मा सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like