GMCH STORIES

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

( Read 2017 Times)

02 Oct 25
Share |
Print This Page
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

उदयपुर।  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सूरजपोल स्थित देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन हुआ।

देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।

गोष्ठी में देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं बल्कि सोच है। आप व्यक्ति को मार सकते हो लेकिन उनकी सोच की नहीं मार सकते। आज देश में जो स्वस्थ लोकतंत्र एवं संविधान की स्थापना हुई है उसमें गांधी और शास्त्री के नेतृत्व और मार्गदर्शन का विशेष योगदान है। इस अवसर पर सम्पूर्ण राष्ट्र राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करता है। आज के समय में गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जीवन में उतारने की आवश्कता है, तभी हम समाज में हर वर्ग की भलाई के लिए कुछ कर सकेंगे। और जिस दिन अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का संपूर्ण विकास हो जाएगा उस दिन देश का सही मायने में विकास होगा।

गोष्ठी में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री कचरू लाल चौधरी, उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे विवेक कटारा, गोगुंदा ब्लॉक अध्यक्ष गुलाब सिंह राव, देहात जिला कांग्रेस महासचिव डॉ महेश त्रिपाठी, अब्दुल कादर खान, देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, टीटू सुथार, प्रभु लाल मेघवाल, रतन लाल पूर्बिया, दिनेश औदिच्य, गोगुंदा पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, पूर्व पार्षद राशिद खान , ओम प्रकाश मेघवाल, लोकेश मीणा, मदन सिंह बाबरवाल, लालू राम भजात, ओम प्रकाश गमेती, सलीम खान, लोगर लाल गमेती सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया। और धन्यवाद मदन सिंह बाबरवाल ने दिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like