जयपुर। भारतीय रेलवे के पर्यटन एवं केटरिंग निगम (आईआरसीटीसी) का जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय एक नया और अनूठा धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन पैकेज पेश करने जा रहा है, ‘‘श्रीलंका - रामायण यात्रा’’। यह विशेष पैकेज भक्ति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता का एक सुखद मेल प्रस्तुत करता है, जो यात्रियों को श्री लंका में हिंदू महाकाव्य रामायण के पावन स्थलों की यात्रा पर कराएगा।
अपर महा प्रबंधक, पर्यटन श्री योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भ्रमण 5 रात व 6 दिनों का पैकेज 8 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक का होगा और इसमें केवल 35 सीटें उपलब्ध हैं। यह टूर जयपुर से कोलंबो (श्रीलंका) तक एयर इंडिया की फ्लाइट द्वारा होगा, पैकेज में नेगोम्बो (चिलॉ), कैंडी, नुवारा एलिया और कोलंबो जैसे आकर्षक पर्यटक स्थल शामिल हैं। इस टूर में श्री लंका में रामायण से जुड़े प्रमुख दर्शनीय स्थल शामिल है जहाँ जिनमें श्रद्धालु पर्यटकों को रामायण काल से जुड़े अनेक पौराणिक स्थलों के दर्शन का अवसर मिलेगा। जिनमें मुन्नेश्वरम और मनावरी मंदिर, हनुमान मंदिर (रामबोडा), गायत्री पेदम, सीता अम्मन मंदिर, हक्गला गार्डन (अशोक वाटिका), दिवुरुम्पोला मंदिर (जहाँ माता सीता ने अग्नि परीक्षा दी) तथा अंजनियर हनुमान मंदिर और केलिनिया विभीषण मंदिर (कोलंबो) शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि इस पैकेज का मूल्य 71440 रूपये प्रति व्यक्ति रखा गया है जिसमे निम्न सेवाओं के तहत जयपुर से कोलंबो एवं वापसी जयपुर तक एयर इंडिया की इकोनॉमी क्लास हवाई यात्रा, एयरकंडीशन डीलक्स कोच द्वारा यात्रा एवं दर्शन, 3 स्टार होटलों में 5 रातों का आवास (प्रत्येक स्थल पर), प्रतिदिन भारतीय शैली का भोजन तथा सभी स्मारकों/पर्यटन स्थलों के प्रवेश शुल्क सहित दर्शन, अंग्रेजी बोलने वाला अनुभवी गाइड, श्रीलंका की यात्रा वीज़ा (वर्तमान नियमों के अनुसार) तथा यात्रा बीमा (80 वर्ष तक की आयु के यात्रियों हेतु) शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि आईआरसीटीसी भारत में पर्यटन और यात्रा सेवाओं का एक प्रमुख प्रदाता है, जो देशी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विविध और किफायती यात्रा पैकेज पेश करता है। विश्वसनीयता और उत्कृष्ट सेवा पर इसकी मज़बूत पकड़ ने इसे भारतीय यात्रियों की पहली पसंद बना दिया है। इस अविस्मरणीय रामायण यात्रा का हिस्सा बनने और अधिक जानकारी व्हाट्सप्प नंबर 9001094705, 8595930986 पर उपलब्ध है, कृपया शीघ्र अपनी बुकिंग ‘‘पहले आओ पहले पाओ’’ के आधार पे सुनिश्चित करें। बुकिंग वेबसाइट www.irctc tourism. com पर उयलब्ध है, तथा क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर में आकर भी करवाई जा सकती है। आईआरसीटीसी, जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय, क्रिस्टल मॉल, 708 सातवीं मंजिल, सवाई जय सिंह हाईवेए बानीपार्क, जयपुर, राजस्थान से सम्पर्क किया जा सकता है।
Headlines
आईआरसीटीसी नए साल पे लेकर आया एक अद्भुत श्रीलंका भ्रमण ‘‘श्रीलंका - रामायण यात्रा’’
Related stories
Tourism Is Changing, Hoteliers Must Adapt: Dr Kunjal Acharya
Udaipur: Tourism is undergoing a significant transformation, with domestic and international travellers incre…
Walmart Deepens Engagement Across Andhra Pradesh’s MSME, Export and Farming Ecosystems
Amara Deepa, Director, Walmart Sourcing; Shri Neelapu Vijayanand Reddy, Director, APMSME; Dr. S. Senthil Vina…
Narayan Seva Sansthan Felicitates Udaipur Mayor Paras Singhvi
Udaipur : Narayan Seva Sansthan felicitated newly elected Udaipur Mayor Paras Singhvi following his victory i…
Beyond Kashmir and Terrorism: India’s Firm Message to Pakistan
— Lalit Gargg —The 81st session of the United Nations General Assembly once again witnessed the familiar ques…