युवा कलाकार ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन कर ले सकते हैं भाग
ज्ैसलमेर। राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 202526 बिन्दु संख्या के 13 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय ‘‘युवा महोत्सव‘‘ का आयोजन जिला कलक्टर जैसलमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में किया जाना प्रस्तावित है इस युवा महोत्सव में राजस्थान की लुप्त हो रही परम्परागत लोक संस्कृति एवं कला विधाओं, विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं नवाचार को संरक्षण एवं प्रोत्साहन के लिए जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर ‘‘युवा महोत्सव‘‘ का ‘‘विज्ञान प्रोद्योगिकी एवं नवाचार ¼Inovation in Science & Technology½ थीम पर आयोजन किया जा रहा हैजिला स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन दिनांक 25 अक्टूबर 2025 से 20 नवम्बर 2025 के मध्य किया जाना प्रस्तावित है।
शिक्षा अधिकारी (मु.) माध्यमिक जैसलमेर महेश कुमार बिस्सा ने बताया कि इस जिला स्तरीय युवा महोत्सव में पत्रानुसार विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी जैसे डिक्लेमेशन, स्टोरी राईटिंग, पेंटिंग, फोल्क डांस, सोलो फोल्क डांस, फोक सोंग, पोइट्री राईटिंग, इनोवेशन (विज्ञान मेला प्रदर्शनी), हेण्डीक्राफ्ट्, टेक्सटाईल, ऐग्रो प्रोडक्ट्स के साथ ही राजस्थान की लुप्त कला जैसे फड, रावण हत्था, रम्मत, अलंगोजा, माण्डणा, लंगा मॉगणीहार, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग, भपंग आदि का आयोजन किया जायेगा। युवा महोत्सव से संबंधित दिशा निर्देश/नियम शर्ते राजस्थान युवा बोर्ड की बेवसाईट पर उपलब्ध है।
उन्होेंने बताय कि इस महोत्सव में भाग लेने के लिए इच्छुक युवा कलाकारों जिनकी आयु 15-29 वर्ष तक हो वे ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन हेतु www.youthboard.rajasthan.gov.in पर जाकर Rajasthan Youth Festival 2025 आईकॉन पर क्ल्कि कर अपना जिला स्लेक्ट कर अपना समस्त विवरण ऑनलाईन भरकर रजिस्टेªशन कर आवेदन संबंधित ब्लॉक कार्यालय में जमा करवा सकते है साथ ही सभी प्रतिभागियों को भारत सरकार का माय भारत पोर्टल mybharat.gov.in पर ऑन लाईन रजिस्टेªशन करना अनिवार्य है।
Source: