जैसलमेर, जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एवं जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की अनुपालन में सभी यह सूचित किया जाता है कि वर्तमान में जिला कलक्टर कार्यालय के समक्ष स्थित प्रदर्शन स्थल पर धरना-प्रदर्शन आयोजित किए जाने से यातायात में बाधा उत्पन्न होती है एवं दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।

जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समस्त सुझावों पर विचारोपरांत धरना-प्रदर्शन हेतु नया स्थल निर्धारित किया गया है। भविष्य में सभी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, रैली एवं आंदोलन मूमल होटल के सामने, सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगला परिसर की दीवार के साथ स्थित पक्के स्थान पर ही आयोजित किए जाएंगे।

समस्त नागरिकों, संगठनों एवं राजनैतिक दलों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस निर्णय का पूर्णतः पालन करें एवं प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा सुचारु रूप से बनी रहे।

Source: