जैसलमेर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ब्लॉक हैल्थ सुपरवाइर, भंवराराम, द्वारा टीबी रोग की आवश्यक रोकथाम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चूंधी, मूलसागर व राजकीय उच्च प्राथमिक विघालय केसुओं की बस्ती एवं लोद्रवा ग्राम, जिला जैसलमेर में छात्र-छात्राओं, अध्यापको व ग्रामवासियों में टीबी रोग का प्रचार-प्रसार, टीबी रोग के रोकथाम, जांच-ईलाज के बारे में गुरुवार को विद्यालयी छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को क्षय रोग के प्रति जन जागरूक कर शपथ दिलाई गयी एवं पेम्पलेट, बुकलेट, का वितरण किया गया।

          जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. स्वप्निल राजवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि  जिसमें कम्युनिटीं वालेंटीयर, विद्यालय स्टाफ में प्रधानाघ्यपक व अध्यापक इत्यादि शिक्षकों ने शपथ में भाग लेकर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कर सम्पूर्ण सहयोग दिया।

Source: