मतदाताओं की सुविधा के लिए एसआईआर में ऑनलाइन ईएफ भरने की व्यवस्था

ऑनलाइन ईएफ भरने की सुविधा से बढ़ी पारदर्शिता

           जैसलमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर 2025-2026) जारी है। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर एन्युमरेशन फॉर्म (ईएफ) का वितरण कर रहे हैं। साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग ने ईएफ को ऑनलाइन भरने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई है।

           उप जिला निर्वाचन अधिकारी परसाराम सैनी ने बताया कि अब मतदाता स्वयं अपने गणना प्रपत्र https//:@@voters-eci-gov-in पोर्टल पर ऑनलाइन भर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए प्रपत्रों की जानकारी स्वतः संबंधित बीएलओ तक पहुँच जाती है। उन्होंने बताया कि जो मतदाता ऑनलाइन ईएफ भर देते हैं, उन्हें बीएलओ द्वारा वितरित किए गए प्रपत्रों को दोबारा भरने की आवश्यकता नहीं है।

        उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन ईएफ भरने के लिए मतदाता का नाम उसके मतदाता पहचान पत्र एवं आधार कार्ड दोनों में दर्ज होना आवश्यक है। साथ ही मतदाता का मोबाइल नंबर उसके वोटर आईडी से लिंक होना चाहिए। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय मतदाता अथवा उसके माता-पिता/दादा-दादी का वर्ष 2002 में जारी किया गया वोटर कार्ड भी उपलब्ध होना चाहिए, जिससे विधानसभा क्षेत्र संख्या, भाग संख्या एवं मतदाता क्रमांक संख्या की पुष्टि की जा सके।

       उन्होंने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिले में यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से जानकारी एकत्र कर रहे हैं।

       उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पात्र मतदाता

Source: