युवापीढी बिरसा मुण्डा के प्रेरणाओं को अपने जीवन में संचार कर विकास के नये किर्तीमान स्थापित करें- विधायक
जैसलमेर भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जनजातीय गौरव दिवस पर जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन आज शनिवार को नगर परिषद जैसलमेर के सभागार में विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य एवं जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस मौके पर जिला कलक्टर प्रताप सिंह, सहायक निदेशक लोक सेवाएं रोहित वर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सांदू समाजसेवी दलपत हिंगडा, अरूण पुरोहित, रेशमाराम भील के साथ ही जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, अनुसुचित जनजाति छात्रावास के छात्र- छात्राए उपस्थित थे।
मुख्य सचेतक श्री जोगेश्वर गर्ग ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बिरसा मुण्डा ने अपनी अल्प आयु में आदिवासी क्षेत्र एवं समाज के अधिकारों के हन्न एवं जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए जो आंदोलन कर अपने प्राणों का बलिदान किया उसी का परिणाम है कि आज पुरे देश में भगवान बिरसा मुण्डा कि जयंती को जन जातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होने युवा पीढी से आह्वान किया कि वे बिरसा मुण्डा के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र के विकास में अपनी सहभगिता दर्ज करें।
उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार आदिवासी समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए ढेरों योजनाएं संचालित कर रहीं है उसका वे पूरा-पूरा लाभ उठाए एवं समाज को विकास कि धुरी कि और बढाएं। उन्होंने अनूसुचित जनजाति के छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा देय छात्रवृति योंजनाओं का लाभ उठाकर उच्च शिक्षा अर्जित कर अच्छे पदों को प्राप्त करें। उन्हांेने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिरसा मुण्डा के जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने कि शुरूआत कि है वह गौरवशाली है।
जैसलमेर विधायक श्री भाटी ने कहा कि आज गौरव का दिन है कि पूरे देश में बिरसा मुण्डा कि 150 वीं जयंती मनाई जा रहीं है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुण्डा ने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते हुए आदिवासी समाज का नेत्तृव किया, वहीं उन्होंने नशा मुक्ति एवं समाज कि कुरीतियों को मिटाने में भी अपनी अहम भूमिका निभाई। उन्होने कहा कि सरकार ने आदिवासी तबके को शिक्षा से जोडने के साथ ही पानी, बिजली एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के आवास उपल्बध कराने कि बहुत बडी सोगात दी है। इसके साथ ही आदिवासी इलाको में वनाधिकार के पटटे दिलवाने, सडक, शिक्षा, आवासिय विद्यालय, चिकित्सका सुविधा के लिए वृद्ध स्तर पर कार्य करवाए गए है। उन्हांेने यह भी विशवास दिलया कि जिले के अनूसुचित जन जाति परिवारो के विकास के लिए सरकारी यांेजनाओं का लाभ पहुचानंे के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।
समारोह के प्ररांभ में अतिथियों ने भगवान बिरसा मुण्डा कि तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प अपिर्त कर श्रद्धा सहित स्मरण किया। कार्यक्रम के अन्त में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्र सिंह सांदू ने अतिथियों एवं आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती आरती मिश्रा ने किया। संभागियों ने जिला स्तरीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्य मंत्री के वर्चुअली प्रसारण को उत्साह के साथ सुना एवं देखा। इस मौके पर विकास अधिकारी किशन सिंह, उपनिदेशक महिला अधिकारिता अशोक कुमार गोयल, उपनिदेशक डीओआईटी श्रीमती जयश्री, जिला शिक्षा अधिकारी महेश बिस्सा, पर्यटन अधिकारी खेमेन्द्र सिंह जाम, समाज सेवी सुखराम विश्नोई उपस्थित थे।
प्रर्दशनी का अवलोकन
जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचेतक श्री गर्ग एवं विधायक श्री भाटी के साथ ही अन्य अतिथियों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा कि 150 वीं जयंती पर नगर परिषद में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से बिरसा मुण्डा के जीवनी से परिचित कराने का प्रयास किया गया वहीं केन्द्र एवं राज्य सरकार कि और से जनजाति समुदाय के लिए चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
इस मौके पर राजीविका के स्वंय साहयता समुहों द्वारा हस्त शिल्प आधारित वस्तुओं कि स्टॉल लगाई गई वहीं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
Source: