जैसलमेर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, जैसलमेर में मंगलवार को निर्वाचन साक्षरता क्लब (Electoral Literacy Club) के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण Special Intensive Revision & SIR - 2026 कार्यक्रम पर व्याख्यान का आयोजन किया गया।

          व्याख्यान में महाविद्यालय ईएलसी प्रभारी विनोद कुमार बिश्नोई, सहायक आचार्य ने छात्राओं को विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, संशोधित करने या हटाने का कार्य किया जाता है, जिससे चुनाव प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनती है।

         बिश्नोई ने छात्राओं को प्रेरित किया कि वे अपने आस-पास के क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर समाज में मतदान के महत्व को फैलाएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया, उद्देश्य एवं महत्व के बारे में समाज को जागरूक करें

         इस अवसर पर प्राचार्य  डॉ. ललित कुमार ने भी निर्वाचन विभाग द्वारा चलाई जा रही इस पहल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवाओं को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची के अद्यतन कार्य में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया की कल महाविद्यालय में आयोजित होने वाली फ्रेशर पार्टी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से सम्बंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जायेंगा तथा पोस्टर,बैनर इत्यादि के द्वारा इस सम्बन्ध छात्राओं को जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य गणेश कुमार ,डॉ कैलाश दान रतनू , संजीव कुमार , डॉ छगनलाल, धनुज गोयल, राम भरत मीणा, चंद्रप्रकाश मेघवाल, राजपाल सिंह, कैलाश चंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।

Source: