जैसलमेर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के सुचारू संचालन के मद्देनज़र अधिकारियों-कर्मचारियों की व्यस्तता एवं कार्यभार को ध्यान में रखते हुए माह नवंबर के तृतीय गुरुवार, 20 नवंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक को स्थगित किया गया है।

Source: