जैसलमेर  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा राजस्थान युवा बोर्ड के निर्देषानुसार लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जंयती के उललक्ष में जिले में चल रहे कार्यक्रमों की कडी में फतेहगढ उपखण्ड मुख्यालय पर मंगलवार, 25 नवम्बर को प्रातः 11 बजे आदर्ष विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहगढ से यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन रखा गया है।

उपखण्ड अधिकारी फतेहगढ भरतराज गुर्जर ने बताया कि इस पदयात्रा का मुख्य उदेश्ष् सरदार वल्लभ भाई पटेल के आदर्षो-राष्ट्रीय एकता, देष भक्ति एवं सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचहाना है। उन्होनंें पदयात्रा के सफल आयोजन के संबंध में एक आदेष जारी कर जिला युवा अधिकारी मेंरा युवा भारत जैसलमेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसके साथ ही विकास अधिकारी पंचायत समिति फतेहगढ, मुख्य जिला षिक्षा अधिकारी, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी फतेहगढ, थानाधिकारी, पुलिस थाना सांगड, एवं जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र को अलग-अलग दायित्व सौप कर निर्देषित किया कि वे इस आयोजन को बेहतर ढंग से आयोजित करावें।

 

Source: