जैसलमेर। जिले में वाटरषेड महोत्सव का आयोजन 17 नवम्बर से प्रारम्भ हुआ इसके तहत विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया । यह महोत्सव आगामी 17 दिसम्बर तक चलेगा जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने षिक्षा विभाग, राजीविका के अधिकारियों को निर्देष दिये कि वे इस महोत्सव के दौरान पूरा सहयोग प्रदान करावें।
अधीक्षण अभियंता वाटरषेड कौषल पालीवाल ने जानकरी दी कि महोत्सव के दौरान प्रभात फेरी, रंगोली, निबन्ध, चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा वही राजीविका की महिलाओं को प्रषिक्षण दिया जायेगा वही प्रतिभाषाली बच्चों को बैग एवं नोटबुक्स का वितरण किया जायेगा उन्होंनें बताया कि महोत्सव के दौरान वाटरषेड प्रोजेक्ट एरिया में समुदाय को अधिक से अधिक जोडने के लिए श्रमदान कर पौधारोपण किया जायेगा वही नुक्कड नाटक एवं कढपुतली प्रदर्षन जैसे विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगें। इसके अलावा वाटरषेड के कार्यो का भूमिपूजन व पूर्ण कार्यो का उद्घाटन भी किया जायेगा।
Source: