2 सालः नव उत्थान- नई पहचान, बढ़ता राजस्थान- हमारा राजस्थान
हर वर्ग का सम्मान यही सामाजिक न्याय का अभियान
जिला विकास प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगो को स्कूटीयों का किया गया वितरण
जैसलमेर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम एवं उपब्धियों की प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय जैन उत्कर्ष भवन में किया गया । जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी भवानीसिंह चारण ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 की घोषणा संख्या 43 के तहत मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2025 में चयनित 25 दिव्यांगजनों को मंगलवार को 25 स्कूटी का वितरण विधायक जैसलमेर छोटूसिंह भाटी एवं जिला कलक्टर प्रताप सिंह द्वारा किया गया ।
जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस अवसर पर हर वर्ग का सम्मान यही सामाजिक न्याय का अभियान स्कूटी प्राप्त कर दिव्यांगो की खुशी दुगुनी देखकर दिव्यांगो की कुशलक्षेम पूछी। इसके साथ ही स्कूटी वितरण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर परसाराम , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेन्द्रसिंह सांदू, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग प्रवीण प्रकाश चौहान सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
इस मौके पर दिव्यांगजनों ने स्कूटी प्राप्त कर कहा कि उनके परिवार का नया सदस्य होगा यह हमारे परिवार के लिए बहुत ही खुशी का पल है । स्कूटी हमारे लिए बहुत ही सहायक होगी हमारे रोजगार में गति प्रदान करने में बहुत ही मददगार होगी । साथ ही कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनिय कार्य करने वाले दिव्यांगजन श्री सज्जन खां एवं श्री किरताराम को प्रशंस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
कच्ची बस्ती गफूर भटटा के 5 लोगों को किया गया पटटों का वितरण
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्कर्ष जैन भवन में आयोजित हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत जैसलमेर नगर की गफूर भटटा कच्ची बस्ती 5 लोगों को पटटों का वितरण किया गया।
आयुक्त नगर परिषद लजपाल सिंह ने बताया कि गफूर भटटा निवासी श्रीमती रूपकंवर पत्नी तगसिंह, मंगलाराम पुत्र भवरूराम, देकूराम पुत्र सार्दुलाराम, कल्याण सिंह पुत्र जुगत सिंह, किरण चारण पत्नी बाबूदान को पटटे वितरित किये गए। ये सभी पटटे खुशी से झूम उठे।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में कलाकारों ने दी शानदार संास्कृतिक प्रस्तुतियां
वर्तमान सरकार की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय जैसलमेर के संयुक्त तत्वावधान में उत्कर्ष जैनभवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अतिथियों के स्वागत सम्मान में जैसलमेर जिले के पूनमनगर के अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार जमालखां एण्ड पार्टी के जमालखां ने परम्परागत केसरिया बालम स्वागत गान लोक संगीत की चम्पेखां ढोलवादक, मसूरखां द्वारा खडताल एवं लियाकल द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुितया दी गई।
Source: