जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र जैसलमेर के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट जैसलमेर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार जैसलमेर शहर के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट जैसलमेर, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र रामगढ़ के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट रामगढ़ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया हैै। इसके साथ ही सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र सम के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट सम, सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र पोकरण के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट पोकरण को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
आदेशानुसार सम्पूर्ण उपतहसील क्षेत्र नाचना के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पोकरण को, उपखंड क्षेत्र फतेहगढ़ के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट फतेहगढ़ को कार्यपालक मजिस्ट्रेट लगाया गया है। इसी क्रम में देवीकोट कस्बा के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट फतेहगढ़ कार्यपालक मजिस्ट्रेट रहेंगें। इसी तरह से सम्पूर्ण उपखंड क्षेत्र भणियाणा के लिए उपखंड मजिस्ट्रेट भणियाणा, सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र फलसूण्ड के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट फलसूण्ड तथा सम्पूर्ण तहसील क्षेत्र भणियाणा के लिए तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट भणियाणा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
आदेश के तहत अतिरिक्त जिला कलक्टर, जैसलमेर सम्पूर्ण जिले कि कानुन व्यवस्था का पर्यवेक्षण करना सुनिश्चत करेंगे।