जैसलमेर। जिला कलक्टर प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को जल जीवन मिशन की मासिक प्रगति बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने जल जीवन मिशन में जिले में डिविजनवार स्वीकृत, चल रहे एवं पूर्ण हुए कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे वर्तमान में मिशन में संचालित हो रहे कार्यो को यथा शीघ्र गति प्रदान कर समय पर बेहतर ढंग से पूर्ण करावें ताकि लोगों को घर-घर जल कनेक्शन का अधिकाधिक लाभ मिल सके।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर सिंह ने घर-घर जल कनेक्शन वाले गांवों में हो रही पेयजल आपूर्ति की बिन्दुवार जानकारी ली एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन गांवों में समय पर पानी की सप्लाई हो साथ ही उन्होनंें जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को सीमावर्ती क्षेत्र के गांव तनोट को रामगढ इन्दिरा गांधी नहर परियोजना से जोडने के लिए निर्देश दिये ताकि लोगों को नहर का शुद्व एवं मीठा पेयजल मिल सके।
उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय को निर्देश दिए कि वे विभाग स्तर पर प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यो की एक-एक करके अधिशाषी अभियंता एवं सहायक अभियंताओं के साथ बैठक कर विस्तार से समीक्षा करें एवं बेहतर परिणाम लायें। उन्होंने प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यो की धीमी प्रगति पर चिन्ता व्यक्त की एवं अभियंताओं को निर्देश दिए कि इन कार्यो में गति लायें।
अधीक्षण अभियंता जलदाय के.सी.मीणा ने बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 61 हजार 162 घरों में घर-घर जल कनेक्शन किया जा चुका है। साथ ही उन्होंने बताया कि 15 वे वित आयोग द्वारा वित पोषण कर विद्यालय, ऑगनवाडी, ग्राम पंचायत भवन तथा स्वास्थय केन्द्रो पर जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की उपलब्धता के तहत दिसम्बर माह तक 853 विद्यालयों, 279 ऑगनवाडी केन्द्रों, 194 ग्राम पंचायत भवन एवं 92 स्वास्थ्य केन्द्रों में जल कनेक्शन दिये जा चुके है।
बैठक में अधीक्षण अभियंता प्रोजेक्ट राजेश कुमार अग्रवाल, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता के.सी. मीना, अधिशाषी अभियंता प्रेमाराम, प्रोजेक्ट जेराराम, भूजल विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ एन.डी ईनाखिया साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Source: