उदयपुरपेसिफिक मेडिकल विष्वविधालय के वार्षिकोत्सव स्पंदन - 2025 का रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ समापन हुआ। समारोह की शुरुवात पेसिफिक मेडिकल विष्वविधालय के चेयरपर्सन राहुल अग्रवाल,पीएमसीएच की चेयरमैन प्रीति अग्रवाल एवं सीइओ शरद कोठारी पेसिफिक मेडिकल विष्वविधालय प्रेसिडेन्ट डॉ.उम्मेद सिंह परिहार,पेसिफिक कॉलेज ऑफ एलाइड एण्ड हैल्थकेयर के डीन डॉ.एम.एम.मंगल डेंटल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.गौरव भारद्वाज,नर्सिंग कॉलेज के डीन डॉ.के.सी.यादव,फिजियोथेरेपी कॉलेज के डॉ.जफर खान,ऑक्यूपेशनल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विशाल शर्मा,असिस्टेंट डीन स्टूडेंट वेलफेयर नीरज चपलोत और कार्यक्रम समन्वयक डॉ.ईशा श्रीवास्तव ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए राहुल अग्रवाल ने कहा की विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय समय पर सांक्रतिक कार्यक्रमों की महत्ता है जिससे विद्यार्थियों में नए जोश के साथ रचनात्मकता का विकास होता है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं पेसिफिक मेडिकल विष्वविधालय के प्रेसिडेन्ट डॉ.उम्मेद सिंह परिहार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा की आज के माहौल में विद्यार्थियों का चौमुखी विकास सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है इसलिए जरूरी है की महाविद्यालय में विधार्थी को हर कला में पारंगत किया जाए जिससे वह आने वाले समय की हर प्रकार की चुनौतियों का डटकर सामना कर पाए।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता नीरज चपलोत ने बताया की शुरू के चार दिन के आयोजन यूनिवर्सिटी के संघटक कॉलेज पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल,पेसिफिक डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर,तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग,पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी,ऑक्यूपेशनल कॉलेज एवं एलाइड् हैल्थ में आयोजित हुए जिनमे चुने हुए प्रतिभागियों ने इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम समन्वयक ईशा श्रीवास्तव ने बताया की इस कार्यक्रम में विष्वविधालय के सौ से अधिक छात्रों ने फैशन शो,सोलो सोंग,सोलो डांस एवम ग्रुप डांस में भाग लिया। फैशन शो में मि.स्पंदन जितेन्द्र चौधरी एवं मिस.स्पंदन भव्या सावलानी, आयुष प्रताप सिंह एवं सानिया घोषी उपविजेता एवं सूर्य देव एवं कुणाल गोराना और निलौली एवं रीना मेघवाल तृतीय स्थान पर रहे। एकल गान प्रतियोगिता में उबैद रेशी,हितांशु सोनी एवं छवि जैन और कष्यप क्रमशः प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर रहे।
सोलो डांस में डॉ.अंश तंडन,अमन एवं नमन और राकेश क्रमशः प्रथम द्वितीय एवम तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं के अगले चरण ग्रुप डांस में पीएमसीएच के आज की द्रौपदी प्रथम, डेन्टल के अनिता एवं समूह द्वितीय और अलीना एवं समूह तृतीय स्थान पर रहे।
इस दौरान पेसिफिक मेडिकल कॉलेज, पेसिफिक डेंटल कॉलेज,तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग,पेसिफिक कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी,ऑक्यूपेशनल कॉलेज एवं एलाइड् हैल्थ के भी सैंकड़ों विधार्थी उपस्थित रहे।
--
Source: