द्वितीय पदयात्रा 21 नवम्बर को पदमपुर से घमूडवाली, बींझबायला तक होगी
माय भारत पोर्टल के माध्यम से 25 नवम्बर तक होगी निबन्ध प्रतियोगिता
श्रीगंगानगर । गंगानगर विधायक श्री जयदीप बिहाणी ने कहा कि लौह पुरूष सरदार श्री वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को राष्ट्र के प्रति सर्म्पण के भाव को जाग्रत किया जा रहा है। श्री बिहाणी ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि लौह पुरूष ने भारत में अंग्रेजी शासन खत्म होने के बाद अलग-अलग 562 रियायसतों के एकीकरण का कार्य कर सभी को एक तिरंगे के नीचे लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया। भारत सरकार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का एक वर्ष का कैलेण्डर बनाया गया है। इन कार्यक्रमों से देश के नागरिकों को एकसूत्र में बांधने का काम होगा। उन्होंने बताया कि देशभर पदयात्रा आयोजित की जा रही है। इसका उद्ेश्य एकता की भावना को मजबूत करना है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुसार जनभागीदारी से राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। पदयात्रा में सभी नागरिक महिला-पुरूष भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को जिला स्तर पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया, जिसमें शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री बिहाणी ने बताया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से 25 नवम्बर 2025 तक निबन्ध प्रतियोगिता होगी, जिसमें 15 से 29 आयु वर्ग के युवा भाग ले सकेंगे। इनमें 10 श्रेष्ठ युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता होगी, जिसमें 30 से 40 सैकेण्ड की राष्ट्र निर्माण और देशभक्ति से संबंधित रील बनाई जा सकती है। यह कार्य 25 नवम्बर तक किया जा सकता है। एकता, नागरिक कर्तव्य, राष्ट्र विषयों पर ऑनलाईन क्विज प्रतियोगिता होगी। पॉडकास्ट ऋंखला भी होगी।
उन्होंने बताया कि श्रीगंगानगर जिला मुख्यालय पर 15 नवम्बर 2025 को राष्ट्रीय पदयात्रा आयोजित की जाएगी। माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री ने पदयात्रा की शुरूआत कर दी है। गंगानगर में महाराजा गंगासिंह चौक से भगतसिंह चौक, बीरबल चौक, सुखाडिया सर्किल, मीरा चौक, चहल चौक होते हुए पदयात्रा 15 नवम्बर को अंध विद्यालय पहुंचेगी। द्वितीय पदयात्रा 21 नवम्बर को पदमपुर से घमूडवाली, बींझबायला तक होगी। इसके साथ-साथ माननीय प्रधानमंत्री व माननीय मुख्यमंत्री के संकल्प के अनुुसार एक पेड मां के नाम के अन्तर्गत पौधारोपण किया जाएगा।
इस दौरान श्री आत्माराम तरड ने आत्मनिर्भर भारत पर प्रकाश डालते हुए बताया कि गंगानगर जिले में जिले सहित प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इनका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के अन्तर्गत कृषि सप्लाई चैन को सुधारना तथा स्वदेशी की भावना को बढावा देना है। इस अवसर पर श्री प्रदीप धेरड, श्री आशुतोष गुप्ता, श्रीचंद चौधरी तथा मेरा युवा भारत के उपनिदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह शेखावत सहित अन्य उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
सरदार पटेल की 150वीं जयन्ती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय पदयात्रा गंगानगर में 15 नवम्बर को
Related stories
Climate Chakravyuh Festival Draws Over 2,500 Participants, Turning Udaipur into a Living Classroom for the Environment
Udaipur: The two-day Climate Chakravyuh Festival 2026, held in Udaipur on September 26 and 27, showcased a un…
The Body Made of Five Elements Ultimately Merges into Them: Dr Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, Devendra Dham, under the aegis of Shri V…
Oral Health and Oral Cancer Screening Camp Held at Transport Nagar
Udaipur: An Oral Health Awareness and Oral Cancer Detection Camp was organised at Transport Nagar, Udaipur, b…
Three Vidya Niketan Players Selected for SGFI Competition
Udaipur: Players from Vidya Niketan Senior Secondary School, Hiran Magri Sector-4, Udaipur, brought laurels t…