ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर किया समाधान
महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित मेगा पीटीएम में विद्यार्थियों से मिलीं जिला कलक्टर
श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महियांवाली में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का शुक्रवार को जिला कलक्टर डॉ. मंजू द्वारा अवलोकन किया गया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना तथा निस्तारण करने के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन की समस्याओं का निपटारा उनके गांव में ही हो, इसके लिये अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ ग्रामीण क्षेत्र की सार्वजनिक एवं व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजित शिविरों में आने वाली समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाये। शिविरों का उदद्ेश्य यहीं है कि ग्रामीणों के काम उनके गांव में ही कर दिये जाये, जिससे उन्हें अनावश्यक मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। शिविर में लाभार्थियों में पट्टों, खाता विभाजन प्रमाण का वितरण किया गया। इसके अलावा नामांतरण, वृद्वावस्था पैशन सहित अन्य प्रकरणों का भी निस्तारण किया गया।
इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा ग्राम पंचायत स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में आयोजित मेगा पीटीएम का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों से मुलाकात करते हुए उनके द्वारा निर्मित की गई वस्तुओं का भी निरीक्षण किया। शिक्षा विभाग द्वारा शुक्रवार को जिले के समस्त राजकीय विद्यालयों में निपुण राजस्थान अभियान के अन्तर्गत निपुण संवर्धन कार्यक्रम के शुभारम्भ एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मेगा अभिभावक-शिक्षक पीटीएम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में पोस्टर, स्लोगन, निबंध, वाद-विवाद, सांस्कृतिक, बाल संसद, मेरा अधिकार-मेरी आवाज, शैक्षिक फिल्म स्क्रीनिंग पर चर्चा करते हुए राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर एसडीएम गंगानगर श्री नयन गौतम, श्री रविशंकर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हीरालाल बिश्नोई, बीडीओ श्री भंवरलाल स्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।
Shri Ganga NagarNews
जिला कलक्टर ने महियांवाली में किया ग्रामीण सेवा शिविरों का अवलोकन
Related stories
Climate Chakravyuh Festival Draws Over 2,500 Participants, Turning Udaipur into a Living Classroom for the Environment
Udaipur: The two-day Climate Chakravyuh Festival 2026, held in Udaipur on September 26 and 27, showcased a un…
The Body Made of Five Elements Ultimately Merges into Them: Dr Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, Devendra Dham, under the aegis of Shri V…
Oral Health and Oral Cancer Screening Camp Held at Transport Nagar
Udaipur: An Oral Health Awareness and Oral Cancer Detection Camp was organised at Transport Nagar, Udaipur, b…
Three Vidya Niketan Players Selected for SGFI Competition
Udaipur: Players from Vidya Niketan Senior Secondary School, Hiran Magri Sector-4, Udaipur, brought laurels t…