श्रीगंगानगर। माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में आयोजित हो रहे ग्रामीण सेवा शिविरों में हाथों-हाथ आमजन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
श्रीगंगानगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत महियांवाली में शुक्रवार को आयोजित शिविर में श्रीमती निर्मला देवी पत्नी श्री रामस्वरूप व श्री रामस्वरूप पुत्र श्री हनुमान प्रसाद तथा श्री अक्षय कुमार पुत्र श्री चानण राम, श्रीमती गोमी देवी पत्नी श्री चानण राम निवासी महियांवाली ने शिविर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया। परिवादियों ने बताया कि उनकी कृषि भूमि चक 7 एमएल के संयुक्त खाता 45/49 मुरब्बा नंबर 20 में 3/441 हैक्टेयर नहरी तथा चक 4 एचएच खाता संख्या 86ध्97 मुरब्बा नंबर 58, 59 में कुल रकबा 8.855 हेक्टेयर नहरी दर्ज रिकॉर्ड है।
संयुक्त खाता में कृषि भूमि संबंधी सरकारी योजनाओं में लाभ प्राप्त करने में समस्या आती है। उक्त काश्तकारों ने आपसी सहमति से खाता विभाजन हेतु आवेदन किया। शिविर प्रभारी श्री आदराम नायक नायब तहसीलदार मिर्जेवाला ने प्रार्थना पत्र पर पटवारी हलका शिशपाल से रिपोर्ट प्राप्त की। समस्त सह काश्तकारों के सहमति बयान दर्ज किए। शिविर में ही खाता विभाजन आदेश जारी कर पटवारी हलका महियांवाली को पालनार्थ भेजा और एक प्रति काश्तकारों को प्रदान की।
इसी दौरान शिविर में पांच खातों में बैंक रहन संबंधित शुद्धिपत्र आदेश जारी किए। दो लघु सीमांत कृषक प्रमाण पत्र जारी किये गये। दस नामांतरण ऑनलाइन किये गये। पटवारी हलका द्वारा राजस्व रिकॉर्ड की 20 प्रतिलिपिए 10 जाति प्रमाण पत्र रिपोर्ट और खाद्य सुरक्षा एवं पेंशन योजना संबंधी दस प्रकरणों में रिपोर्ट की गई। शिविर में खाता विभाजन आदेश जारी होने पर समस्त काश्तकारों एवं अन्य लाभार्थियों ने खुशी जताते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद जताया।
Source: