-मंत्री जोराराम का गांव 3 एनडी में हुआ स्वागत
-गोपाष्टमी पर आयोजित सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में हुए शामिल
श्रीगंगानगर। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री श्री जोराराम कुमावत शुक्रवार को जिले के अनूपगढ़ उपखण्ड के गांव 3 एनडी पहुंचे। उन्होंने श्री करणी माता सेवा समिति की ओर से संचालित गोशाला में आयोजित सुंदरकांड पाठ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पहुचने पर स्थानीय गोभक्तों और ग्रामवासियों ने मंत्री श्री जोराराम कुमावत का स्वागत किया। पुष्प वर्षा और पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने आरती उतारकर मंत्री का अभिनंदन किया। इस अवसर पर मंत्री श्री कुमावत ने सबसे पहले माँ शक्ति के दरबार में हाजरी लगाई और गो माता की पूजा.अर्चना की।
उन्होंने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति की आत्मा है। राज्य सरकार गोशालाओं के उत्थान व संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने गोशाला के संचालन में सहयोग देने वालों की सराहना की और विश्वास दिलाया कि सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
श्री कुमावत ने पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को सशक्त और समर्थ बनाना राज्य सरकार को सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के बारे में बताया और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल पर इस बार सभी वरिष्ठ तीर्थयात्रियों को वातानुकुलित ट्रेन में संबधी तीर्थ स्थल तक ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, वरिष्ठ जनों के प्रति सम्मान की भावना रखती है। उन्हें यात्रा के दौरान किसी प्रकार ही होने परेशानी नहीं हो, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में गोशाला के अध्यक्ष बीरबल राम जयाणी, दिल्ली निवासी भामाशाह अभिमन्यु, पूर्व विधायक सन्तोष बावरी, मोहित छाबड़ा, हेतराम ज्याणी, महावीर सिंह चारण, इन्द्र सिंह बिका व अनूपगढ घडसाना गोशाला के अध्यक्ष व बड़ी संख्या में ग्रामीण, गोभक्त और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Shri Ganga NagarNews
पशुपालकों को सशक्त और समर्थ बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता : श्री कुमावत
Related stories
Climate Chakravyuh Festival Draws Over 2,500 Participants, Turning Udaipur into a Living Classroom for the Environment
Udaipur: The two-day Climate Chakravyuh Festival 2026, held in Udaipur on September 26 and 27, showcased a un…
The Body Made of Five Elements Ultimately Merges into Them: Dr Surendra Muni
Udaipur: A religious gathering was organised at Mahavir Samavsharan, Devendra Dham, under the aegis of Shri V…
Oral Health and Oral Cancer Screening Camp Held at Transport Nagar
Udaipur: An Oral Health Awareness and Oral Cancer Detection Camp was organised at Transport Nagar, Udaipur, b…
Three Vidya Niketan Players Selected for SGFI Competition
Udaipur: Players from Vidya Niketan Senior Secondary School, Hiran Magri Sector-4, Udaipur, brought laurels t…